राशिफल

आज का मेष राशिफल, 29 दिसंबर 2022:जल्‍दबाजी में कोई फैसला न लें किसी काम को सोच समझकर करें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 29, 2022, 09:33 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: लोगों से आपको अच्छा समर्थन मिल रहा है जल्दबाज़ी में फैसले करने से भी बचना होगा। काम और कारोबार के क्षेत्र में कभी आप अपनी मेहनत को बढ़ाने का विचार बना रहे हैं अपने फैसलों को ध्यानपूर्वक करने का समय है।

Image

Aries Horoscope 29 December 2022

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries)अपने फैसलों को ध्यानपूर्वक करने का समय है। कई बार कोई बड़ी उम्मीद लगाने से भी गलती हो जाती है इसलिए मन में भरोसा भी उतना ही जगायें जितने की जरूरत है। दूरस्थान के जो भी विकल्प हैं उनके बारे में भी भली भांति मनन कर लें।

क्या करें – किसी भी तरह के नुकसान से भी बचना होगा और जल्दबाज़ी में फैसले करने से भी बचना होगा। कई बार कोई रास्ता हमें बहुत अच्छा लगता है पर उसके पीछे भी छुपी हुई कई तरह की परेशानियाँ हो सकती हैं इसलिए कामकाज के क्षेत्र में भी सूझबूझ से ही फैसले करने होंगे।

क्या न करें – क्योंकि लोगों से आपको अच्छा समर्थन मिल रहा है इसका यह मतलब नहीं है की आप कोई बड़ा परिवर्तन करने की कोशिश करें। लोगों की अच्छी बातों के पीछे भी कुछ न कुछ ऐसा हो सकता है जो आपको बहुत ज्यादा पसंद नहीं आ रहा इसलिए पूरी बात को समझे बिना कोई बड़ा कदम बिल्कुल न उठायें।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई इसलिए बनी हुई है क्योंकि आपने जिंदगी में बहुत सारी व्यवहारिकता अपनाई है और बहुत सारी चीजों को सूझबूझ से समझने की कोशिश की है। इसी चीज का अच्छा असर यह हुआ है की घर परिवार में खुशियाँ बढ़ी हैं। आपकी कोशिशों ने अपना काम जरूर किया है।

काम और कारोबार – काम और कारोबार के क्षेत्र में कभी आप अपनी मेहनत को बढ़ाने का विचार बना रहे हैं और कभी पीछे हटते चले जा रहे हैं और इसी असमंजस के दौर में समय निकलता चला जा रहा है। कामकाज से जुडी बहुत सारी चुनौतियों को संभालने की भी जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article