टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'चुप रहना मुमकिन नहीं...', Aasif Khan की बीमारी का मजाक उड़ाने वालों को पत्नी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आसिफ खान की बीमारी का मुद्दा उठा, जिस पर काफी बवाल हुआ। अब आसिफ की पत्नी जेबा सामने आई हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

Image

bigg boss 20 aasif khan (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में आसिफ खान की बीमारी का मुद्दा बनता हुआ नजर आया था। एक टास्क में काजी तौकीर ने कहा था कि उन्हें हार्ट अटैक आ जाएगा। काजी ने ये सब मजाक में कहा था, लेकिन आसिफ ने ये बात अपने ऊपर ले ली, जिसके बाद दोनों के बीच भयंकर विवाद हुआ। आसिफ इस बीमारी का सामना कर चुके हैं। हालांकि, आसिफ को अपनी हेल्थ की वजह से ट्रोल होना पड़ रहा है। लोगों का दावा है कि आसिफ को हार्ट अटैक नहीं गैस्ट्रिक अटैक आया था, लेकिन अब आसिफ के बचाव में उनकी पत्नी जेबा सामने आई है। जेबा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: काजी-अरिश्फा की दोस्ती से माही विज को लगी मिर्ची? स्काउट और यंग की दोस्ती में दिखा तनाव

    आसिफ खान के सपोर्ट में आईं पत्नी जेबा

    जेब ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आसिफ की अस्पताल वाली तस्वीर शेयर की है और उनके इलाज से जुड़े डॉक्यूटमेंट्स भी दिखाए हैं। इसके साथ जेबा ने बताया कि इतनी ट्रोलिंग के बाद अब उनका शांत रहना मुमकिन नहीं है। जेब ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैं चुप रही, यह सोचकर कि समय के साथ दर्द कम हो जाएगा और लोग आगे बढ़ जाएंगे। लेकिन मेरे पति और हमारे परिवार पर लगाए गए आरोपों और फैलाई गई नकारात्मकता ने अब और चुप रहना नामुमकिन कर दिया है। आसिफ के दर्द को करीब से देखने के बाद, मुझे लगता है कि उनके और हमारे परिवार के लिए सच बताना मेरी जिम्मेदारी है। हां, आसिफ को हार्ट अटैक आया था। एक बहुत गंभीर हार्ट अटैक। सिर्फ 34 साल की उम्र में।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के फैंस को झटका, दिल्ली कॉन्सर्ट पर लगा ब्रेक, नहीं मिली पुलिस की इजाजत

      जेबा ने दिया ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब

      इसके आगे आसिफ खान की पत्नी ने लिखा, 'मेरा दिल टूट जाता है कि मुझे अब उनकी मेडिकल रिपोर्ट सबके सामने लानी पड़ रही है, सिर्फ यह साबित करने के लिए कि उन्होंने सच में कितना कुछ सहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि उन पर विश्वास दिलाने के लिए इतनी निजी बात को पब्लिक करना पड़ेगा। जब आसिफ ने शुरुआत में कहा कि यह हार्ट अटैक नहीं बल्कि GERD (एसिडिटी की समस्या) है, तो ऐसा उन्होंने डर की वजह से कहा था। उन्हें चिंता थी कि अगर किसी गंभीर बीमारी का पता चला, तो उनके हाथ से वे प्रोजेक्ट्स निकल सकते हैं जिनके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी, और भविष्य के मौके भी बंद हो सकते हैं। एक ऐसी इंडस्ट्री में जहां मौके टिके नहीं रहते हैं। खासकर जब आपके पीछे कोई सपोर्ट न हो... तो यह डर बिल्कुल जायज था।'
      bigg boss 20 aasif khan

      bigg boss 20 aasif khan (photo credit- instagram)

      आसिफ खान के परिवार को मिलीं धमकियां

      जेबा ने ये भी लिखा, 'मैं कभी नहीं भूल सकती जब मुझे बताया गया कि उनकी मुख्य कोरोनरी आर्टरी पूरी तरह से ब्लॉक हो गई है। वो ICU का माहौल, वो स्टेंट, और अपने पति को गले लगाकर रोना... जब वे डरे हुए थे कि उन्होंने जिस फ्यूचर का सपना देखा था, वह शायद अब न रहे। आसिफ ने बचपन में ही अपने पिता को हार्ट अटैक के कारण खो दिया था। खुद इस स्थिति से गुजरने पर उन्हें वही पुराना दर्द और अपने परिवार को पीछे छोड़ जाने का डर फिर से सताने लगा। उनकी सेहत का मजाक बनते देखना और उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाए जाना बहुत दुखद है। यह अब सिर्फ आलोचना नहीं रह गई है। हमें गंदी गालियां दी गईं, आसिफ को जान से मारने की धमकियां मिलीं, और हमारे परिवार की महिलाओं को रेप की धमकियां दी गईं। किसी भी चीज से इसे सही नहीं ठहराया जा सकता।'

      ट्रोलर्स से आसिफ की पत्नी के तीखे सवाल

      जेबा ने ये भी लिखा, 'बिग बॉस' एक एंटरटेनमेंट रियलिटी शो है। मनोरंजन कब से क्रूरता का बहाना बन गया? असहमति कब से किसी की जान लेने की धमकी देने या उसके परिवार को निशाना बनाने का कारण बन गई? हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। लेकिन आलोचना करना क्रूरता नहीं है, और असहमति कभी भी किसी को नुकसान पहुंचाने की इच्छा रखने का कारण नहीं बननी चाहिए। यह बात सिर्फ आसिफ तक सीमित नहीं है। हर वह व्यक्ति जो हार्ट अटैक जैसी स्थिति से बचकर निकला है, और हर वह परिवार जिसने अपने किसी करीबी को जिंदगी के लिए संघर्ष करते देखा है। वे लोग हमदर्दी के हकदार हैं, मजाक के नहीं। हर कंटेस्टेंट के पीछे एक असली इंसान है, एक परिवार है, और कैमरों की दुनिया से परे एक जिंदगी है। कृपया सहानुभूति रखें। कृपया दयालु बनें। किसी भी असहमति की कीमत बुनियादी मानवीय शालीनता नहीं होनी चाहिए।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article