राशिफल

आज का तुला राशिफल, 30 दिसंबर 2022: सफलता मिलने के हैं संकेत, हालांकि सफर उलझन भरा रहेगा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 30, 2022, 09:48 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 30 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला राशि के लोगों का जीवन थोड़ी उलझनों से भरा रह सकता है। काम के साथ साथ परिवार के ऊपर भी ध्यान देना होगा, पैसों की फिजुलखर्ची से बचे। हालांकि मन से मेहनत करने पर सफल होने के संकेत हैं।

Image

तुला राशिफल, 30 दिसंबर

Aaj Ka Tula Rashifal 30 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra)कई तरह की उलझनें हैं जिसमें आप फंसते चले जा रहे हैं, मन भी दुखी होता चला जा रहा है और अपनों के प्रति आपकी बनती हुई अच्छाई भी आपको पूरा फायदा नहीं दे पा रही.

क्या करें निजी जीवन की खुशियां हर रूप से बनाए रखनी होगी क्योंकि ऐसा आपने बहुत शिद्दत से चाहा है और उसके लिए बहुत कुछ किया है. पर ऐसा करते हुए अपने उचाट होते हुए मन को भी संभालने की जरूरत पड़ेगी.

क्या न करें अपने काम और कारोबार के क्षेत्र को किसी भी वजह से कमजोर ना पड़ने दें इसलिए सिर्फ यह ना सोचते चले जाएं कि लोग क्या सोचेंगे या लोग क्या कहेंगे. लोग कुछ भी कहें, आपको अपनी जिंदगी की दिशा को सही रूप से बनाए रखना है ताकि किसी भी तरह की कमी ना रहे.

काम और कारोबार - सफलता भरा दौर है और प्रतियोगिता से जुड़े विचारों के चलते आप लोगों से एक कदम आगे रह सकते हैं, इस प्रयास को लगातार बनाए रखने की जरूरत है ताकि कामकाज में भी आप नई ऊंचाइयों को छू सकें.

धन-दौलत - पैसे की स्थिति ठीक होने के बावजूद बहुत सारी तवज्जोह मांगती है. आमदनी या बचत अगर किसी भी तरह के खतरे में पड़ जाए तो इस चीज का बुरा असर जिंदगी के कई और पहलुओं पर भी पड़ सकता है. इसलिए बहुत सारी योजना बनानी होगी और अपने पैसे को संभाले रखने की जरूरत पड़ेगी.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article