Aaj Ka mithun Rashifal 29 December 2022,
क्या करें – रिश्तों की गरिमा को संभाले रखने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और रोजमर्रा की मुश्किलों को संभालने का प्रयास भी करना पड़ेगा। आप अपनी ही धुन में अपने रास्ते पर चलते चले जा रहे हैं और इसी के चलते घर परिवार के रिश्तों को संभालने में गलती भी हो सकती है।
क्या न करें – काम और कारोबार के क्षेत्र में किसी भी तरह का तकरार बनाते चले जाना ठीक नहीं है। लोगों की आलोचना भी बनी हुई है और विचार भी नहीं मिल रहे, ऐसे में अपने रवैये को सख्त बनाते चले जाना भी ठीक नहीं है।
धन दौलत – अपनी आर्थिक स्तिथि को बेहतर तरीके से समझना होगा। अपने खर्चों पर भी काबू पाना होगा और अपने कामकाज से जुड़ी पैसे की जरूरतों को भी पूरा करने का प्रयास करना होगा, ऐसा करते हुए आपको लगेगा की बहुत सारी रुकावटें हैं पर रुकावटों को संभालते चले जाना ही जिंदगी का दूसरा नाम है।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में मुश्किलों के बावजूद आपने अपनी जिंदगी की राह को आसान किया है, इसमें आपकी लगन और आपकी मेहनत नजर आ रही है जो किसी रिश्ते को सँवारने में आपकी ओर से बनी हुई है। थोड़ा सा भरोसा और बना लेंगे तो सबकुछ ठीक होता चला जाएगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
