Aaj Ka Dhanu Rashifal 30 December 2022,
क्या करें –अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने के लिए सुन्दर समय बना हुआ है, इसी प्रयास के चलते आपने अपनी बचत को भी बढ़ाया है और पैसे से जुड़े लेन-देन में भी सही फैसले करने की कोशिश की है और यही चीज जिंदगी में काम आती है.
क्या न करें –घर-परिवार में अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई कमी ना रखें इसलिए अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की उलझन को हटा दें. कहीं ऐसा ना हो कि आप अपनी परेशानियों को अपने ऊपर हावी करते चले जाएं और अच्छे भले विकल्प आपके हाथ से फिसलते चले जाएं.
रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई को बनाना और बनाए रखना बहुत जरूरी है और यह समय आपके लिए हर तरह से अनुकूल भी है. अपने बच्चों से जुड़ी जो भी चिंताएं है, वो आपने अपने मन में बना रखीं हैं इसलिए हर चीज को सूझबूझ से अंजाम देने की जरूरत है.
रूकावटें और चुनौतियां - जिंदगी की जो भी रूकावटें हैं, वो सिर्फ आपको परेशान करने के लिए आई हैं और उनका कोई अपना वजूद नहीं है. शायद आप कुछ ज्यादा ही सोचते चले जा रहे हैं और दुखी होते चले जा रहे हैं इसलिए ऐसे नकारात्मक विचारों को अपने मन में जगह ना बनाने दें.
एक नजर 2023
धनु - धनु राशि वालों के लिए हालात बहुत हद तक संभले हैं और आने वाले 4 महीने में आपके हालात सुखद ही बने हुए हैं. फरवरी 2023 से आपके अंदर प्रेरणा जगेगी कि आप और मेहनत करें और अपनी समृद्धि को बहुत ऊंचे स्तर तक ले जाएं. रिश्तों के प्रति आप अभी से जागरूक हैं और मई 2023 से आगे किसी प्यार के रिश्ते के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है. अगस्त से अक्टूबर 2023 में आपके काम और कारोबार में बड़ी सफलता भी मिल सकती है इसलिए हालात आने वाले साल में आपके लिए कई तरह से मेहरबान हैं और आपको अपनी कोशिशों को बढ़ाते हुए जिंदगी में बहुत कुछ हासिल करना है. रिश्तों के प्रति आपकी सूझबूझ बनी रहेगी और यह बहुत बड़ा आशीर्वाद है जिसके चलते आप घर-परिवार की खुशियों को बनाए रखने में कामयाब होते चले जाएं.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
