राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 30 दिसंबर 2022: लोगों का दिल जीतने में कामयाब होगें, पैसों को स‍ही दिशा में लगाएं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 30, 2022, 09:46 AM IST

Aaj Ka kanya Rashifal 30 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: अपने पैसे को सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है. आपके लिए उपलब्धियों के द्वार भी खुलेंगे, जिसमें दूर स्थान से जुड़े विकल्प भी शामिल हैं. आप अपनी सूझबूझ से किसी न किसी का दिल तो जीतते ही चले जाएंगे.

Image

Virgo Horoscope 30 December 2022

Aaj Ka kanya Rashifal 30 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo)लोगों की अच्छाई को समझे और लोगों से जुड़े रहें, इसका अच्छा असर यह होगा कि रिश्तों में सुकून बना रहेगा और इस समय यही जरूरी है. एक दूसरे को समझने का मौका मिल जाए तो बहुत सारी मुश्किलों को संभालना भी आसान हो जाता है.

क्या करें –कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता आपको बहुत लुभा रहा है और अपनी बात कहते हुए आपने किसी का दिल भी जीता है, फिर भी कभी-कभी आपको लगता है कि क्या आप सही हैं और ऐसा सोचते हुए आप अपने कदम भी पीछे हटाना चाह रहे हैं.

क्या न करें –अपने पैसे को सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है. आप अपनों के लिए अच्छा सोचते हैं और उनकी हर तरह की जरूरतें भी पूरी कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है जैसे सही योजना बनाने में कमी है और इस तरह की गलती करते चले जाना कभी भी ठीक नही होता.

रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई बनी भी हुई है और आगे भी बनी रहेगी क्योंकि आपकी बदलती हुई विचाराधारा भी आपकी सूझबूझ ही दर्शा रही है. किसी भी तरह के मनन से रिश्तों की अच्छाई बनी रहेगी और आप अपनी सूझबूझ से किसी न किसी का दिल तो जीतते ही चले जाएंगे.

पढ़ाई-लिखाई - पढ़ाई-लिखाई का क्षेत्र आपकी मेहनत दर्शा रहा है जो आपको सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद कर रहा है. आप सक्षम भी हैं और आपकी मेहनत भी बनी हुई है. इसी से आपके लिए उपलब्धियों के द्वार भी खुलेंगे, जिसमें दूर स्थान से जुड़े विकल्प भी शामिल हैं.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article