राशिफल

आज का तुला राशिफल, 26 दिसंबर 2022: लोगों की मदद की जरूरत पड़ सकती है, रिश्तों को संभालकर रखने से होगा फायदा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 26, 2022, 09:35 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 26 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: आपका समय काफी संतुलित चल रहा है, आज जैसा काम और मेहनत कर रहे हैं। उसका फायदा जल्द ही मिलेगा। हालांकि सफर में चुनौतियां आती रहेंगी, मगर प्रियजनों के साथ, विश्वास और मदद से सब काम होते चले जाएंगे।

Image

तुला राशिफल, 26 दिसंबर

Aaj Ka Tula Rashifal 26 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra)तुला राशि वालों को यह आभास हो रहा है की काम से बहुत कमाया और बहुत गंवाया पर जिंदगी का सही सुख अपनों से जुड़कर ही मिलेगा और यही सोच आपको अपनों के करीब ला रही है। अपनों के प्रति आपका बढ़ता हुआ समर्पण आपके काम जरूर आएगा।

क्या करें – जिंदगी की खुशियों को बनाए रखने के लिए आपको इस समय की चुनौतियों को भी संभालना पड़ेगा। जरा सा अविश्वास रिश्तों को कमजोर कर सकता है इसलिए आपको रिश्तों में किसी भी तरह के तनाव को बढ़ाते चले जाने से बचना होगा।

क्या न करें – ऐसे लोगों को नाराज न करें जिनसे आपको मदद की उम्मीद है। उनके प्रति अपने मन में भरोसा भी न कम करते चले जाएँ। जिंदगी की चुनौतियाँ अगर बढ़ जाएँ तो उन्हें संभालना भी आसान नहीं होता।

काम और कारोबार – कामकाज की स्थिरता को बनाए रखने के लिए आपको अपनी लगन और मेहनत बनाए रखनी होगी पर फिलहाल किसी भी तरह के बड़े बदलाव से भी बचना होगा। परिवर्तन के रूप में आपके मन में बहुत कुछ चल रहा है पर ऐसे विचारों को फिलहाल थाम लेने की जरूरत पड़ेगी।

मेहनत – मेहनत तो आप कर रहे हैं पर उसमें दो कमियाँ हैं। खुद पर भरोसा भी करना होगा और अपनी मेहनत की दिशा को सुधारने की भी जरूरत पड़ेगी ताकि आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलता चला जाए।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article