राशिफल

आज का मीन राशिफल, 26 दिसंबर 2022: तकदीर के भरोसे न बैठे, मेहनत करने से बनेंगे समृद्धि के योग

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 26, 2022, 09:31 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 26 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: आज के दिन मेहनत से ही आपको हर तरह का लाभ होगा, साथ ही आपको बहुत कुछ संभाले रखने की भी जरूरत है। हालांकि लोगों की नजर में आपकी अच्छी छवि है, जिसका आगे चलकर आपको लाभ हो सकता है।

Image

मीन राशिफल, 26 दिसंबर

Aaj Ka Meen Rashifal 26 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces)यह आपकी सूझबूझ है की आपने अपनी समृद्धि को बढ़ाया है और लोगों की नज़रों में भी आपकी अच्छाई बेहतर हुई है। अब समय भी ऐसा बन रहा है जिसके चलते लोगों से आपको हर तरह की मदद और हर तरह का सहयोग मिलता चला जाए।

क्या करें – धन लाभ बना रहे तो बहुत कुछ संभल जाता है इसलिए आपको काम और कारोबार के प्रति नियमित बने रहने की जरूरत है। पहले लोगों का सहयोग आपको काम के प्रति मिल रहा था अब उसी सहयोग से आपको लाभ भी होता चला जाये ऐसा बहुत हद तक संभव है।

क्या न करें – अपनी आर्थिक स्थिति को संभाले रखना है तो किसी भी तरह का जोखिम न उठायें। ऐसा न सोचें की तकदीर सबकुछ अपने आप संभाल लेगी क्योंकि जानबूझकर गलती करते चले जाएंगे तो तकदीर भी आपको बचा नहीं पाएगी।

काम और कारोबार – काम और कारोबार की अच्छाई को हर रूप से बनाए रखें और इस बात को भी समझें की हर तरह की स्थिरता बनी रहे। ऐसा करने से आप अपने ज्ञान में वृद्धि कर पाएंगे और उसी से आपकी समृद्धि भी बढ़ेगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article