Aaj Ka Makar Rashifal 26 December 2022, Capricorn
क्या करें – जो भी विकल्प हैं आपके सामने उनके बारे में एक बार सोच लें पर यह मनन करने का समय है ताकि फैसला आप आने वाले दिनों में कर सकें। विचार विमर्श की शुरुआत की जा सकती है और हालात को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास किया जा सकता है ताकि भविष्य में आप सही फैसला कर सकें।
क्या न करें – लोगों के प्रति जरूरत से ज्यादा उदारता बनाते चले जाना ठीक नहीं है। न तो अपनी इच्छाओं को बहुत ज्यादा बढ़ाएं और ना ही लोगों की इच्छाओं को जरूरत से ज्यादा बढ़ने दें ताकि उसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर बिल्कुल न पड़ता चला जाए।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखना इस समय बहुत जरूरी है। घर परिवार में रिश्ते संभले हुए हैं पर कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता आपकी कोशिशों के बावजूद संभल नहीं पा रहा। हो सकता है उसमें आपके अपनों की नाराजगियाँ शामिल हों पर धीरे धीरे उन नाराजगियों को दूर करने का भी मौका मिलता चला जा रहा है।
खर्चे और नुकसान – अपने खर्चों को बांधने की जरूरत है। पैसे के लेनदेन की वजह से भी कई तरह के दबाव हो सकते हैं इसलिए जिंदगी की स्थिरता बनाए रखना भी बहुत जरूरी है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
