राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 26 दिसंबर 2022: बहस और नाराजगी से बिगड़ सकते हैं रिश्ते, शख्सियत में सुधार की जरूरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 26, 2022, 09:31 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal 26 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: आपकी शख्सियत कुछ ऐसी है कि आप लोगों से तालमेल नहीं बना पा रहे हैं। ऐसे में स्थिति बहुत खराब होती चली जा रही है। नजदीकी लोगों से बहस और नाराजगी लगातार बनी हुई है। जिसे सुधारने की जरूरत है। साथ ही धैर्य और विनम्र स्वभाव से काम लेने की जरूरत है।

Image

Kark Rashifal, 26 December 2022

Aaj Ka Kark Rashifal 26 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – रिश्तों की अच्छाई बनाए रखना बहुत जरूरी है और आपने अपने रवैये को सुधारने का प्रयास भी किया है जिसके चलते हालात ने आपकी पूरी मदद भी की है पर जिंदगी की खुशियों को बनाए रखने के लिए आपको अभी भी बहुत कुछ करना पड़ेगा।

क्या करें – एक रिश्ते को संभालते हुए किसी दूसरे रिश्ते को नाराज करते चले जाने से बचना होगा। रिश्तों से जुड़े उतार-चढ़ाव को संभालना बहुत कठिन है इसलिए मतभेद से भी बचने की जरूरत पड़ेगी।

क्या न करें – अपनी रोजमर्रा की रुकावटों को नजरंदाज न करें। सिर्फ ऐसा न सोचते चले जाएँ की कोई आपकी सहायता कर देगा या आपको सही रास्ता दिखा देगा। बहुत कुछ आपको अपने दम पर भी करना पड़ेगा ताकि आपकी ओर से कोई कमी न रहे।

शख्सियत – अपनी शख्सियत को सुधारने के लिए लोगों से अच्छी सलाह लेने की जरूरत पड़ेगी। आपका तालमेल अच्छा है पर किसी बहस की वजह से तकरार पैदा हो सकता है इसलिए धैर्य बनाए रखने की भी जरूरत पड़ेगी।

तकदीर और भाग्य – तकदीर का आँकलन किसी एक चीज से नहीं किया जा सकता। जिंदगी की परिपूर्णता देखना बहुत जरूरी है। अगर कुछ लोग आपसे नाराजगियाँ जता रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं है की सबकुछ ठीक है। अभी भी बहुत कुछ ठीक करने की जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article