Aaj Ka mithun Rashifal 26 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – अपने पैसे को कहीं फँसाते चले जाना ठीक नहीं है इसलिए पैसे से जुड़े फैसले बहुत ध्यानपूर्वक ही लेने होंगे। कई बार किसी भी इंसान के मन में जरूरत से ज्यादा तसल्ली हो जाती है की सबकुछ ठीक है।
क्या करें – अपनी मुश्किलों का सही आँकलन कर लिया जाए तो बहुत कुछ संभल जाता है। लोग आपसे क्यों खफा हैं इस बारे में भी मनन करने की जरूरत है। अपनी चुनौतियों को भली भांति समझना और संभालना भी बहुत जरूरी है।
क्या न करें – बिना सोचे समझे कोई जोखिम उठाते चले जाना ठीक नहीं है। अगर लोगों का सहयोग मिल भी रहा है तो इसका मतलब नहीं है की सबकुछ संभल जाएगा। आर्थिक स्तिथि को लेकर फिर भी ध्यान देना होगा ताकि कोई गलती न हो जाए।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि बहुत सारी तवज्जो मांगती है। आमदनी को भी बचाना है और आमदनी के साधन बनाए रखने के लिए भी अपने मन को स्थिर करना है। पैसे से जुड़ा कोई भी गलत फैसला करना इस समय ठीक नहीं होगा।
काम और कारोबार – कामकाज में आपको अपनों का सहयोग लेना होगा और अपनों को साथ लेकर चलना होगा। कोशिश यह भी कर लें की आपकी मेहनत सही दिशा में लगी रहे और आप लोगों से अच्छे ताल्लुकात बनाए रखें।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
