राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल, 26 दिसंबर 2022: पैसों का लालच न करें, समय खराब है मुश्किलें बढ़ सकती हैं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 26, 2022, 09:36 AM IST

Aaj Ka Kumbh Rashifal 26 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ राशि वाले लोगों का समय फिलहाल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसलिए आर्थिक स्थिति, सेहत, कामकाज, रिश्ते सभी को संभालकर रखने की जरूरत है। लापरवाही और जल्दीबाजी से आगे चलकर नुकसान होने के पूरे संकेत है।

Image

कुम्भ राशिफल, 26 दिसंबर

Aaj Ka Kumbh Rashifal 26 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius)जरूरत से ज्यादा पैसा जुटा लेने से भी मुश्किलें पैदा हो सकती हैं क्योंकि हर चीज का अच्छा या बुरा असर जिंदगी के विभिन्न पहलुओं पर पडता है। आप लापरवाह भी होते चले जा रहे हैं और जिंदगी के फैसले जल्दबाजी में भी करते चले जा रहे हैं।

क्या करें – बढ़ते हुए खर्चों को संभालना होगा और अपने लिए नुकसान की स्थिति बनाते चले जाने से बचना होगा। लाभ भी बना हुआ है और आर्थिक स्थिति भी ठीक है पर रोजमर्रा के खर्चों को काबू में कर लेने की जरूरत है।

क्या न करें – गलती भरा समय है और किसी भी तरह की लापरवाही अच्छी नहीं है। रोजमर्रा की चुनौतियाँ बढ़ती चली जाएँ ऐसा बहुत हद तक संभव है इसलिए किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को दूर करते चले जाना भी ठीक नहीं है।

सेहत – सेहत की ओर ध्यान देना होगा और अपनी मानसिकता को शांत रखने की जरूरत पड़ेगी। ऐसा न सोचते चले जाएँ की सबकुछ ठीक है क्योंकि सबकुछ ठीक बनाए रखने के लिए भी आपको जांच या इलाज करवाना पड़ेगा।

धन दौलत – पैसे की स्थिति ठीक होने के बावजूद आपको अपने खर्चों की ओर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप अपनी समृद्धि को सही दिशा में लगाते चले जाएंगे तो पैसा भी संभला रहेगा और कोई अच्छा निवेश भी हो पाएगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article