राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 26 दिसंबर 2022: पढ़ाई-लिखाई में नियमित रूप से मन लगाना है जरूरी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 26, 2022, 09:35 AM IST

Aaj Ka Kanya Rashifal 26 December 2022 Virgo Horoscope Today: कन्या राशि के लोगों को जीवन में पढ़ाई की महत्वता को समझना होगा। साथ ही इस बात की भी गांठ बांधनी होगी कि, पढ़ाई में मेहनत से ही सफलता मिलेगी। काम और प्यार दोनों में ही तकरार से बचना होगा।

Image

कन्या राशिफल, 26 दिसंबर

कन्या (Virgo)पढ़ाई लिखाई में मन लगाएंगे तो बड़ी सफलता प्राप्त हो पाएगी। कामकाज में अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए भी कुछ सीखना पड़ेगा इसलिए यह एक ऐसा क्षेत्र है जिस ओर आपको लगातार ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी।

क्या करें – अपने विचारों में व्यवहारिकता अपनानी होगी ताकि आप हर चीज को भली भांति समझ सकें और अपने फैसले भी सही रूप से कर सकें। ऐसे में जिंदगी की रोजमर्रा की दिक्कतों की ओर नजर रखना तो आपके हित में ही होगा।

क्या न करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में कोई तकरार न उत्पन्न होने दें और अच्छी भली स्थिति को बिगाड़ते न चले जाएँ। रिश्तों से आपको हर तरह का सहयोग मिला हुआ है और आप अपनों की हर तरह से मदद भी कर रहे हैं। ऐसे में अविश्वास की वजह से कोई बात बिगड़ जाए तो वो ठीक नहीं है।

धन दौलत – पैसे की स्थिति को अपनों के लिए इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है, उसी से आपकी जिंदगी की खुशियाँ भी बढ़ेंगी और आप सही योजना भी बना पाएंगे। ऐसा करते हुए आपको अपनी बचत पर भी एक नजर रखने की जरूरत पड़ेगी।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई हर रूप से बनी हुई है बस उसे बनाए रखने का प्रयास करना है और यह बहुत आसानी से संभव हो पाएगा अगर आप अपनी जिंदगी में नियमितता बनाए रखें।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article