अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 26 December 2022: धनु राशि पर रहेगा शनि का प्रकोप, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 26, 2022, 06:07 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 December 2022: आज मेष और मकर राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। तो कर्क और मकर राशि के लोगों को जॉब में नए अवसर मिलेंगे। वहीं, धनु राशि के जातक पर शनि के साढ़ेसाती का प्रकोप रहेगा। इसके अलावा तुला और वृषभ राशि के लोगों को वाहन के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

Image

Horoscope Today, 26 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 December 2022: 26 दिसम्बर का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज के दिन चन्द्रमा मकर राशि में है व श्रवण नक्षत्र है। सूर्य व शुक्र अभी धनु व गुरु मीन में है। मङ्गल वृष में व शनि मकर में वक्री हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

1. मेष- आज नवम सूर्य व शुक्र तथा द्वादश चन्द्रमा गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष--आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है।व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं।

3. मिथुन-सूर्य व शुक्र सप्तम दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व मकर का चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।

4. कर्क- सूर्य -शुक्र इसी राशि से खष्ठम,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज सप्तम में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें। आज सूर्य के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

5. सिंह- गुरु अष्टम व सूर्य-शुक्र इसी राशि से पँचम रहेंगे।इस राशि से खष्ठम गोचर कर रहा चन्द्रमा परिवार के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

6. कन्या-सूर्य -शुक्र इसी राशि से चतुर्थ रहकर व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व पँचम चन्द्रमा जीवन साथी के लिए लाभकारी है।शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला- सूर्य -शुक्र इसी राशि से तृतीय तथा गुरु खष्ठम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं।जाँब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।तुलसी का वृक्ष लगाएं।

8. वृश्चिक- सूर्य -शुक्र द्वितीय भाव में रहकर धार्मिक कार्यों में प्रगति देंगे। गुरु पँचम शिक्षा के लिए मंगलमय है।आज का दिन जाँब के लिए सफलता का है । कन्या व तुला के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

9. धनु- आज चन्द्रमा द्वितीय व गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचररत है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है।जाँब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।सूर्य व शुक्र इसी राशि में शुभ हैं।

10. मकर-- शनि इसी राशि में वक्री व गुरु तृतीय गोचर करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।नीला व हरा रंग शुुभ है।

11. मकर- सूर्य -शुक्र एकादश व शनि इसी राशि से द्वादश में है। चन्द्रमा द्वादश तथा गुरु मीन में है।जाँब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।आसमानी व नीला रंग शुुभ है।हनुमान जी की उपासना करें व कम्बल का दान करना श्रेयष्कर है।

12 . मीन- सूर्य तथा शुक्र इसी राशि से दशम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं।जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पीला व लाल रंग शुभ है।कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article