राशिफल

आज का तुला राशिफल, 07 दिसंबर 2022: मन में शक को न दें स्थान, ला सकता है रिश्तों में दरार

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 7, 2022, 09:35 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 07 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: शक रिश्तों के बुनियाद को कमजोर बना देता है। फिर आप लाख चाहें सबकुछ ठीक करने की तो भी आप कुछ नहीं कर सकेंगे। इसलिए कोशिश जरूर करें कि अपने मन में किसी भी तरह का शक ना रखें।

Image

Tula Rashifal, 07 December 2022

Aaj Ka Tula Rashifal 07 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) –काम और कारोबार में लोगों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी, पर उस सहयोग में कमी भी बनी रहेगी क्योंकि यह मुश्किल भरा दौर है. काम से जुड़ा दबाव भी हो सकता है और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी पड़ सकती है, जिसके चलते आपको लोगों पे भरोसा भी करना होगा.

क्या करें –अपने हालात को संभालने के लिए आपको विचार-विमर्श करने की जरूरत पड़ेगी, पर यह भी मुश्किल भरा क्षेत्र है क्योंकि कामकाज में विचार-विमर्श करने से भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं और बात बिगड़ सकती है इसलिए बहुत सारा सयंम बनाए रखना होगा ताकि स्थिति को धैर्य पूर्वक संभाला जा सके.

क्या न करें – कोशिश जरूर करें पर अपने मन में किसी भी तरह का शक ना रखें क्योंकि उस शक से आप उस बुनियाद को कमजोर कर देंगे जिसको मेहनत के रूप में बनाए रखने की जरूरत है. अनजाने में भी अपनों खर्चो को इस रूप से ना बढ़ाते चले जाएं कि नुकसान ही होता चला जाए.

मेहनत - मेहनत भी करनी होगी और अपने खर्चो को भी संभाले रखना होगा पर सबसे ज्यादा जरूरत यह होगी कि आपको खुद पे भरोसा करना होगा, तभी जा के आप अपने हालात को बेहतर तरीके से समझ भी पाएंगे और संभाल भी पाएंगे. एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए ही सही आप बहुत कुछ कर पाएंगे और इस समय वही जरूरी है.

काम और कारोबार - काम और कारोबार में पैसा भी लगेगा और पैसा फंसेगा भी, इसलिए यह समय आसान नहीं है. मुश्किलों के बावजूद आपका भरोसा बना हुआ है जो आपको इस स्थिति से निकालने के लिए भी आपकी मदद करता चला जाए.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article