राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 07 दिसंबर 2022: काम और कारोबार में शानदार रहेगा परफॉर्मेंस, मिलेगी सफलता

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 7, 2022, 09:34 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 07 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार की स्थिति बिल्कुल ठीक चल रही है। आप हर तरह से ईमानदारी दिखा रहे हैं। काम में पूरा मन लगा रह रहा है। इसमें आपके परफॉर्मेंस ने आपका खूब साथ निभाया है। आपने जितनी मेहनत की है, वो सब नजर आ रहे हैं।

Image

Singh Rashifal, 07 December 2022

Aaj Ka Singh Rashifal 07 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) –काम और कारोबार की स्थिति इसलिए संभली हुई है क्योंकि काम से लाभ बना हुआ है पर आपने अपने मन में ऐसी अस्थिरता बिठा रखी है जिसके चलते अच्छी-भली स्थिति को संभालना भी मुश्किल होता चला जा रहा है. तकदीर से एक हद तक मदद मिल सकती है, पर अगर आप उत्तेजित होकर अपना नुकसान करते चले जाएं तो गलती आपकी है.

क्या करें – काम और कारोबार में हर तरह की स्थिरता बनाए रखनी होगी और किसी भी तरह का खतरा मोल लेते चले जाने से भी बचना होगा.

क्या न करें –काम और कारोबार से अगर लगातार लाभ कमाना है तो अपने प्रदर्शन को कम ना होने दें, इसलिए अपनी मेहनत को किसी कमी की नजर से ना देखें. आपकी अच्छाई के बावजूद इस समय आप अपनी क्षमताओं का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहें और वही ठीक नहीं है.

प्यार-मुहब्बत - कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता कई तरह की संभावनाएं दिखा रहा है. हो सकता है, आपके कामकाज के क्षेत्र में भी कोई इच्छा या चाहत बढ़ रही हो और उसकी वजह से जिंदगी में कोई तकरार बढ़ जाए तो वो भी ठीक नहीं है.

काम और कारोबार - आपके मन में ऐसी उत्तेजना बनी रहेगी कि कुछ नया कर लिया जाए या कुछ बेहतर कर लिया जाए पर उसके पीछे नुकसान भी छुपा हुआ हो सकता है, इसलिए स्थिरता बनाए रखना कहीं ज्यादा जरूरी होगा.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article