Aaj Ka Kark Rashifal 07 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपने बहुत सारा प्रयास किया है और आपको अपनी कोशिशों में सफलता भी मिली है क्योंकि काम से भी लाभ बना हुआ है और आपकी बचत भी बढ़ी है.
क्या करें –अपनी समृद्धि को बढ़ाने की और बनाए रखने की कोशिश करनी होगी, और सही निवेश करना होगा. जमीन-जायदाद से जुड़े निवेश के बजाय, अगर आप अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए या अपने बच्चों को जिंदगी में सही रूप से settle करने के लिए निवेश करते चले जाए तो कहीं बेहतर होगा.
क्या न करें –रोजमर्रा के खर्चो को बढ़ा के आप अपना नुकसान ना करते चले जाएं इसलिए अपने विचारों को इतना सख्त ना बनाएं कि आपसे कोई गलती होती चली जाए. अगर पैसे से जुड़ा कोई मतभेद बढ़ जाए, तो उसे संभालना आसान नहीं होता.
रिश्ते-नाते - रिश्तों को संभालना इसलिए मुश्किल हो रहा है क्योंकि आप अपनों के प्रति ऐसा भरोसा नहीं बना पा रहें जिसकी जरूरत है. छोटी-छोटी बातों को ले के भी स्थिति बिगड़ सकती है. लोगों के सख्त होते विचारों को भी झेलना पड़ेगा और अपने हालात को संभालने की भी कोशिश करनी होगी, ऐसे में किसी भी तरह की अहम की लड़ाई में पड़ते चले जाना भी ठीक नहीं होगा.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
