राशिफल

आज का धनु राशिफल, 07 दिसंबर 2022: प्यार-मोहब्बत के रिश्तों में खिटपिट, पढ़ाई-लिखाई में भी मन नहीं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 7, 2022, 09:30 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 07 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi:आपका मन उचाट रह रहा है। आप सबकुछ अपने अनुसार चाहते हैं। पर रिश्तों में साझेदारी की बहुत जरूरत होती है। अगर रिश्ते को मजबूती प्रदान करना है तो एक दूसरे को भली भांति समझने की जरूरत है। तभी सब पहले जैसा हो पाएगा

Image

Dhanu Rashifal, 07 December 2022

Aaj Ka Dhanu Rashifal 07 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) –कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता मुश्किल भरे दौर से गुजर रहा है, आपका मन भी उचाट है और अपनी चुनौतियों को संभाल ही नहीं पा रहें. ऐसे में बहुत सारी विनम्रता बनाए रखने की जरूरत है ताकि आप अपनी बात ना कह के लोगों की बात को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करते चले जाएं.

क्या करें –हालात को संभालने में थोड़ा सा वक्त लग सकता है और लोगों की नाराजगियां बनी रहें, यह भी बहुत हद तक संभव है. इसलिए बहुत सारा धैर्य बनाए रखने की भी जरूरत है.

क्या न करें –अपने रवैये को इतना सख्त ना बनाएं कि मतभेद बढ़ते चले जाएं. अपने आस-पास के लोगों के साथ बहुत सारा तालमेल बनाए रखने की कोशिश कर लें, ताकि किसी भी तरह के नुकसान का बुरा असर आपके रिश्तों पर बिल्कुल ना पड़े.

धन-दौलत - आर्थिक स्थिति इसलिए बेहतर हुई है क्योंकि काम से लगातार लाभ बना हुआ है और आपकी समृद्धि भी बढ़ी है क्योंकि आपने सही योजना बनाई है. एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए आपने बहुत सारी मंजिलों को तय किया है.

पढ़ाई-लिखाई - पढ़ाई में उतना मन नहीं है जितनी आप बात कर रहे हैं. सपने बड़े हैं और बातों से आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं, पर पढ़ाई में अपनी मेहनत को बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि उसमें बहुत सारी कमियां नजर आ रही हैं.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article