Aaj Ka Kumbh Rashifal 07 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) –निजी जीवन में किसी भी तरह के मतभेद को संभाले रखने के लिए आपको बहुत ज्यादा प्रयास करना होगा और उस प्रयास में आपकी अच्छाई, और आपकी विनम्रता जुड़ी रहे, तभी जा के फायदा होगा.
क्या करें –अपने हालात को बेहतर करने के लिए आपको अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाने होंगे. लोगों के सहयोग से भी बहुत कुछ संभल जाएगा, जिसके चलते आप कामकाज से जुड़ी स्थिरता को भी बनाए रख सकें। ऐसे में किसी भी तरह का सख्त विचार बनाते चले जाने से भी बचना होगा.
क्या न करें –तकदीर आपके साथ है और हालात ने आपकी मदद की है कि आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती चली जाए, पर सिर्फ तकदीर के भरोसे चलना ठीक नहीं है क्योंकि रोजमर्रा की बहुत सारी ऐसी चुनौतियां हो सकती हैं, जिन्हें संभालना आसान भी नहीं है.
रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखने के लिए आपको विनम्रता अपनानी पड़ेगी और उन रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों पे नजर रखनी पड़ेगी जिसके चलते मुश्किलें पैदा हो सकती हैं. रिश्तों को लाभ या हानि की नजर से देखने से भी नुकसान हो सकता है.
काम और कारोबार - काम और कारोबार के क्षेत्र में किसी भी तरह का मन मुटाव बनाए रखना अच्छी बात नहीं है क्योंकि ऐसा करने से आप अपनी मुश्किलों को ही बढ़ावा देते चले जा रहे हैं. जितना अपने मन में शांति बनाए रखेंगे, उतना ही फायदा भी होता चला जाएगा.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
