Aaj Ka makar Rashifal 07 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) –घर-परिवार में रिश्तों को बनाए रखने का मौका मिल रहा है पर लोगों की अच्छाई की वजह से भी आपकी कोशिशें कामयाब हो रही है. पर इस समय की कमी यह है कि किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते को संभालना कठिन ही होता चला जा रहा है. लोगों का दिल जीतना है तो अपनी विनम्रता बनाए रखनी होगी.
क्या करें –धन लाभ हो सकता है और उस लाभ को संभाले रखने की प्राथमिकता भी बनी रहनी चाहिए, यह उससे भी जरूरी बात है. कामकाज की स्थिरता बनाए रखना भी इस समय इसलिए जरूरी है क्योंकि तकदीर को आजमाने के प्रयास में आपसे गलती भी हो सकती है.
क्या न करें –कारण कोई भी क्यों ना हो पर अपना नुकसान ना करते चले जाएं. अगर काम और कारोबार ही खतरे में पड़ जाएगा, तो फिर इससे बड़ा कोई और नुकसान हो नहीं सकता, इसलिए अपने मन में कोई ऐसा भरोसा ना जगाते चले जाएं जो किसी भी वजह से आपकी मुश्किलों को बढ़ा दे.
प्यार-मुहब्बत - कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता दूरियां दिखा रहा है क्योंकि छोटी-छोटी बातों को ले के भी मतभेद पैदा हो सकता है. समस्या यह भी है कि आपने उस रिश्ते को संभालने में अपना पूरा योगदान नहीं दिया.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति को संभाले रखना भी बहुत जरूरी है, रोजमर्रा के खर्चे बढ़ सकते हैं और किसी भी तरह के जोखिम से नुकसान भी हो सकता है. जिंदगी की स्थिरता बनाए रखना ऐसे में, बहुत ज्यादा जरूरी है. .
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
