Aaj Ka Kanya Rashifal 07 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) –जल्दबाजी में अपने पैसे को कहीं फंसाते चले जाना ठीक नहीं. अगर पहले से आपका मन किसी चीज को ले के गवाही नहीं दे रहा है, तो आपको और भी ज्यादा संभल कर चलने की जरूरत है. गलती कर लेना बहुत आसान होता है पर गलती की भरपाई करना इस समय संभव नहीं है, इसलिए आपको बहुत सारी सतर्कता बनाए रखने की भी जरूरत है.
क्या करें –खर्चो पे काबू पाना होगा और नुकसान की वजह से अगर आपकी कोशिशों पे कोई बुरा असर पड़ रहा है, तो उसे भी संभालने की कोशिश करनी होगी. जिंदगी की स्थिरता बनी रहेगी तो सबकुछ संभला रहेगा इसलिए नुकसान के रूप में पैसे से जुड़ा कोई गलत फैसला करते चले जाने से बचना होगा.
क्या न करें –काम और कारोबार को संभाले रखने में कोई कमी ना रखे और अपनों का जितना सहयोग मिल सकता है, उसे ले लें ताकि उसका भी पूरा फायदा उठाया जा सके. पर किसी से भी कोई ऐसी चुभती हुई बात ना कहें जो किसी का दिल दुखाए.
जमीन-जायदाद - अगर किसी निवेश का विचार है तो यह समय आपकी मदद कर सकता है, पर मन में इस बात की भी चिंता है कि किसी यात्रा या बदलाव में खर्चे भी हो सकते हैं. इसलिए आप इस असमंजस में हैं कि क्या कोई निवेश कर लिया जाए या रूक जाया जाए. निवेश का फैसला करने से फायदा हो सकता है.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति को कई रूप से समझने की जरूरत है, अपनी मेहनत से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है और उस बेहतर होती हुई आर्थिक स्थिति को आप सही रूप से इस्तेमाल भी कर सकते हैं. पर खर्चे भी हैं और ऐसी उम्मीदें लगाने की जरूरत भी नहीं है जिसमें आप किसी बड़े लाभ के सपने देख रहे हों.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
