Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 December 2022: सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कृतिका नक्षत्र व वृष राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।वृष का स्वामी शुक्र है। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व वृष राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर वृष व मकर राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा,प्रेम की परिणति विवाह में हो (Aaj ka Rashifal) सकती है। कन्या व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।मीन व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृष व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल।
Aaj ka Rashifal 07 December 2022
1. मेष- सूर्य अष्टम व चन्द्रमा द्वितीय गोचर में हैं।आज मङ्गल व गुरु जाँब में प्रगति से सकता है। यात्रा के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं। लव लाइफ आनन्ददायक रहेगी।2. वृष- चन्द्रमा के इस राशि में गोचर की अनुकूलता के कारण जाँब में प्रगति के संकेत हैं ।परिवार के दायित्व निर्वहन के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।।मन्दिर में बेल का पेड़ लगाएं।
3. मिथुन-पॉलिटिकल कॅरियर में उन्नति संभावित है।राशि स्वामी बुध व इस राशि से द्वादश चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग व आईटी जाँब में लाभ दे सकता है।लाल व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है।घर में अपराजिता का पेड़ लगाएं।असत्य मत बोलें।
4. कर्क- चंद्रमा इस राशि से एकादश बहुत ही शुभ है।गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।शिव मंदिर के परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। संतान सफल रहेगी। धार्मिक योजना फलीभूत होगी।पीला व हरा रंग शुभ है।
5. सिंह-बिजनेस में संघर्ष है लेकिन नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।वाहन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। श्री कृष्ण उपासना करें।
6. कन्या - भाग्य भाव का चन्द्रमा व पँचम शनि जाँब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व सफेद रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।
7. तुला- आज जाँब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।वाणी पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।राजनीति से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व नारंगी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाये। 8वृश्चिक- आज शनि तृतीय रहकर राजनीति में सफल करेंगे। जाँब में प्रगति को लेकर उत्साह होगा।मूंग का दान करें।बैगनी व सफेद रंग शुभ हैै।मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। बड़े भाई के आशीर्वाद से मङ्गल की शुभता बढ़ती है।
9. धनु- चन्द्रमा का वृष व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है।शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें। 10मकर- चन्द्रमा का पँचम रहना संतान के लिए शुभ है। शनि का इस राशि में गोचर व्यवसाय के लिए शुभ है ।शनि व शुक्र राजनीति का कारक ग्रह है।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।सफेद व नीला रंग शुभ है।
11. कुंभ- चन्द्रमा चतुर्थ व शनि द्वादश हैं। शुक्र व बुध बैंकिंग व मीडिया जाँब में सफलता देंगे ।धार्मिक यात्रा करें।शुक्र प्रेम को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है।पीला व हरा
रंग शुभ है। तिल का दान करें।
12. मीन- चन्द्रमा तृतीय ,सूर्य अष्टम व गुरु का इस राशि में प्रभाव जाँब केव व्यवसाय के लिए प्रगतिकारक है।शुक्र व बुध गोचर,न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है। शनि पोलिटीकस में सफलता की प्राप्ति कराएगा।लाल व नारंगी रंग शुभ है।धार्मिक ग्रन्थ का दान करें।
