Aaj Ka Mesh Rashifal 07 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) –बड़े लाभ की उम्मीद है पर उस लाभ को कमाने के लिए आपकी उतनी कोशिश नहीं है, जितनी होनी चाहिए. इसलिए इस समय की कमी यह है कि आप सिर्फ सपने देख रहे हैं और उन सपनों को साकार करने के लिए उतनी मेहनत नहीं कर पा रहें. हो सकता है, घर-परिवार से या जमीन-जायदाद से लाभ मिल जाए.
क्या करें –अपना भविष्य बनाना है तो पढ़ाई-लिखाई में मन लगाना होगा और अगर जिंदगी का तालमेल बनाना है तो रिश्तों को संभालने की भी कोशिश करनी होगी, खासकर किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश तो आपको करनी ही पड़ेगी. तभी जा के रिश्तों को संभाल पाएंगे.
क्या न करें –किसी भी असमंजस के तहत कोई बड़ा फैसला ना करें, अगर कोई नए विकल्प टटोले रहे हैं जिसमें आपको बड़े धन लाभ की उम्मीद है, तो किसी के झांसे में आकर आप कोई गलती ना कर जाएं.
रिश्ते-नाते - रिश्तों को संभालना है तो लोगों पे भरोसा करना सीख लें और धीरे-धीरे ही सही उस भरोसे के चलते लोगों से तालमेल बनाने की कोशिश कर लें. इस प्रक्रिया में समय लगेगा, पर अपने व्यवहार को सुधारते चले जाने से भी लाभ होगा इसलिए रिश्तों को सुधारने में अपनी कोशिश लगातार बनाए रखनी होगी.
जमीन-जायदाद - किसी जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले से लाभ हो सकता है पर अपने कदम बहुत ध्यान पूर्वक उठाने की जरूरत है क्योंकि किसी पे भी आंख बंद करके भरोसा नहीं किया जा सकता है. क्योंकि लोगों के अपने ही विचार हो सकते हैं, जिनमें मन में कुछ और हो और जबान पर कुछ और हो.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
