राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 22 नवंबर 2022: अपनी क्षमताओं को जानें, तकरार से बचें - देखें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 22, 2022, 09:02 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 22 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह राशि के लोग अपनी बात पर बहुत जोर देते हैं। यहां देखें आपका आज का दिन कैसा रहेगा। वैसे आज झगड़े से बचें और अपनी क्षमताओं के अनुसार काम करें।

Image

आज का सिंह राशिफल, 22 नवंबर 2022: अपनी क्षमताओं को जानें, तकरार से बचें - देखें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

Aaj Ka Singh Rashifal 22 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: अपनी कोशिशों को धार देने की जरूरत है पर जरूरी नहीं है की वो कोशिशें सिर्फ बदलाव से ही जुड़ी हुई हों। कई बार जिंदगी की स्थिरता बनाए रखने से भी कई चीजों को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है। जो भी कर रहे हैं उसमें अपनी क्षमताओं पर भरोसा तो आपको इस समय करना ही पड़ेगा।

क्या करें – अपने हालात में अगर अच्छाइयां ढूंढेंगे तो आपको अपने हालात अच्छी भी लगेंगे और नई प्रेरणा जगेगी। कमियां तो हर परिस्थिति में है पर कमियों को उजागर करते चले जाने से बचना होगा क्योंकि ऐसा करने से आपकी अपनी मानसिकता बिगड़ सकती है।

क्या न करें – आपके काम और कारोबार का क्षेत्र अच्छा भला है और उसमें किसी भी तरह की कमियाँ न निकालें। हालात ने भी आपका पूरा साथ निभाया है जिसके चलते आप अपने काम और कारोबार में सुधार ला सकते हैं पर अपनी कोशिशों को किसी भी वजह से कमी की नजर से न देखते चले जाएँ।

काम और कारोबार – काम और कारोबार को मेहनत की नजर से भी देखना होगा और सुकून की नजर से भी देखना होगा तभी जाकर आप जिंदगी के सुख और सुकून को बना पाएंगे और जिंदगी को खुशनुमा बना पाएंगे। आपने बहुत कुछ अपने बलबूते पर किया है और उसमें लोगों से तालमेल बढ़ाने में सफलता भी प्राप्त की है, अब इसी अच्छाई को अपने काम और कारोबार में लगा देने की जरूरत है ताकि आपको बड़ी तरक्की मिलती चली जाए।

तकरार और झगड़े – किसी भी तरह के तकरार में पड़ते चले जाने से बचना होगा। यह समय कुछ ऐसा है जो घर परिवार के रिश्तों में तनाव बढ़ा सकता है जिसके चलते अच्छे भले रिश्तों में कमी आती चली जाए, इसलिए किसी भी अच्छी भली स्तिथि के पीछे भी बहुत कुछ छुपा हुआ हो सकता है जिस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article