Aaj Ka Kark Rashifal 22 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: लोगों के प्रति आप अच्छा सोचते हैं पर लोगों पर भरोसा नहीं कर पा रहे और इसलिए अच्छे भले रिश्तों को भी आप कमी की नजर से देखते चले जा रहे हैं। किसी भी चीज की गहराई तक जाने से ही बात पूरी तरह से समझ में आती है।
क्या करें – काम के प्रति अपनी लगन बढ़ाएंगे तो आपकी नियमितता बढ़ती चली जाएगी और फिर काम से लाभ भी बढ़ता चला जाएगा इसलिए अपने मन में बिठाए हुए किसी भी तरह के अविश्वास को हटा देने की जरूरत पड़ेगी। काम और कारोबार में अच्छाइयाँ ढूँढ लें आपका मन लगना शुरू हो जाएगा।
क्या न करें – रिश्तों से जुड़ी मधुरता को किसी भी तरह की कमी की नजर से न देखें इसलिए कमियों को कुरेदते न चले जाएँ क्योंकि यह अच्छी आदत नहीं है। अगर आपको किसी व्यक्ति में सिर्फ बुराइयाँ ही नजर आ रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं है की उस व्यक्ति में कोई अच्छाइयाँ नहीं हैं सिर्फ आपके नजरिए का हेरफेर हो सकता है।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को बढ़ावा देने का बहुत मन है पर आपको यह चिंता खाए जा रही है कि आपको लोगों का समर्थन मिलेगा या नहीं मिलेगा। बहुत हद तक यह आपके मन का बनाया हुआ अविश्वास है जो आपको परेशान कर रहा है। आप एक-एक कदम आगे बढ़ाते जाएं, आपकी जिंदगी का रास्ता बनता चला जाएगा।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को भली भांति समझें और उनसे जुड़े रहें। अपने जीवनसाथी के प्रबल होते हुए विचारों में भी गलतियां न निकालें। हो सकता है इस समय उनकी बात में कोई दम हो और वो सही सोच रहे हों।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
