अध्यात्म

आज का मेष राशिफल, 22 नवंबर 2022: पारिवारिक संबंधों का रखें विशेष ध्यान, लोग सकते हैं आपसे नाराज

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 22, 2022, 12:23 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष राशि वाले लोगों वाले जातकों को पारिवारिक संबंधो पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। परिवार से लोग किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। हालांकि वह हरसंभव आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे।

Image

22 नवंबर 2022 का मेष राशिफल

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: लोगों से मेलजोल बढ़ाने की इच्छा भी है और मन में बहुत सारा अविश्वास भी है। कई बार हम अपने हालात का पूरी तरह से आँकलन नहीं कर पाते और इसलिए कई बार खुद पर भी भरोसा नहीं होता और लोगों पर भी भरोसा नहीं होता। ऐसी ही स्तिथि को संभाल लेने की जरूरत (Aaj Ka Mesh Rashifal) पड़ती है।

क्या करें – अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की घबराहट को हटाना पड़ेगा। अगर आप बहुत ज्यादा सोचेंगे तो कुछ न कुछ गलत भी सोचेंगे और इस वजह से आपको अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को दूर करना पड़ेगा, तब जाकर हालात पूरी तरह से समझ में आएंगे और जिंदगी की तस्वीर साफ नजर आएगी।

क्या न करें – रिश्तों के प्रति किसी भी तरह का अविश्वास बिल्कुल न रखें क्योंकि यह समय आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है इसलिए कोशिश यह करें की कोई भी बात बिगड़े नहीं। रिश्तों से जुड़ा थोड़ा सा कठिन समय चल रहा है, ऐसे में किसी भी तरह की गलती करते चले जाना ठीक नहीं है।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि बहुत ध्यानपूर्वक संभालनी पड़ेगी। मन में इच्छा है की अपनी समृद्धि को बढ़ाया जाए पर ऐसा संभव नहीं हो पा रहा। खर्चे भी बढ़े हुए हैं और पैसा भी कहीं न कहीं फंस जाए ऐसा बहुत हद तक संभव है इसलिए भी आपको अपनी आर्थिक स्तिथि पर नजर रखनी होगी।

काम और कारोबार – कामकाज की स्तिथि को इस रूप से देखना होगा की आपकी लगन कितनी बनी हुई है और आप कितना समर्पित हैं क्योंकि इस समय वही समर्पण काम करेगा। अपनी चुनौतियों को भी इस रूप से देखना होगा की वो आपको किसी न किसी तरह के अच्छे विकल्प की ओर ही ले जा रही है, इसलिए काम और कारोबार के प्रति अपना समर्पण बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी।

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article