राशिफल

आज का मकर राशिफल, 22 नवंबर 2022: काम और कारोबार को अपनी लगन के संदर्भ में देखना होगा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 22, 2022, 09:08 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 22 November 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: क्या न करें – काम से जो भी लाभ बना रहा है उसे कमी की नजर से न देखें इसलिए ऐसा न सोचते चले जाएँ की लोग आपके खिलाफ हैं। हो सकता है लोगों से आपको किसी न किसी तरह की आलोचना मिल रही हो पर उस आलोचना के चलते दुखी होते चले जाना ठीक नहीं है।

Image

आज का मकर राशिफल, 22 नवंबर 2022

Aaj Ka Makar Rashifal 22 November 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – काम और कारोबार के प्रति अपने भरोसे को बढ़ाने की जरूरत है। लोगों से जो आपको अच्छी सलाह या मदद मिल रही है आप उसे भी शक की नजर से देखते चले जा रहे हैं और आपको लग रहा है की उसमें भी लोगों का कोई छुपा हुआ स्वार्थ है। अगर आप ध्यानपूर्वक सोचें तो कामकाज से आपका अच्छा भला लाभ बना हुआ है जिसे बनाए रखने की जरूरत है।

क्या करें – घर परिवार में खुशियाँ बनाए रखनी होंगी और उसके लिए आपको थोड़ा सा प्रयास करना होगा। रिश्तों के प्रति हमारी प्राथमिकताएं बदलती चली जाती हैं। अभी आप घर परिवार के रिश्तों से हटकर किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और इसलिए मन में बिठाई हुई बहुत सारी परेशानियाँ हो सकती हैं जिन्हें एक-एक करके संभाल लेने की भी जरूरत है, पर ऐसा करते हुए आपको घर परिवार में अपनों के प्रति भी भरोसा बनाए रखने की जरूरत है।

क्या न करें – काम से जो भी लाभ बना रहा है उसे कमी की नजर से न देखें इसलिए ऐसा न सोचते चले जाएँ की लोग आपके खिलाफ हैं। हो सकता है लोगों से आपको किसी न किसी तरह की आलोचना मिल रही हो पर उस आलोचना के चलते दुखी होते चले जाना ठीक नहीं है।

काम और कारोबार – काम और कारोबार को अपनी लगन के संदर्भ में देखना होगा। आप मेहनत कर पा रहे हैं यह बहुत अच्छी बात है पर अपने कामकाज में अपने प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए आपको हो सकता है कुछ और सीखना पड़े और अपनी क्षमताओं को बढ़ाना पड़े पर इस प्रयास का अच्छा परिणाम आपको मिलेगा जरूर।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक भी है और उसे बेहतर किया भी जा सकता है। आपकी समृद्धि में सुधार हुआ है पर कामकाज से लाभ को बढ़ाया जा सकता है और उसके लिए आपकी मेहनत और आपकी लगन ही इस समय काम आएगी, क्योंकि ऐसा करते हुए ही आपको लोगों के प्रति अपने भरोसे को जगाए रखने की भी जरूरत पड़ेगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article