क्या करें – कोई भी चुभती हुई बात कहने से बचना होगा और इसलिए बहुत सारा धैर्य बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। अपनी बात कहना और अपनी बात मनवाना आपको हमेशा फायदा दे ऐसा होना मुश्किल है, इसलिए आपको हर चीज को लोगों के नजरिए से देखने का प्रयास तो करना ही पड़ेगा।
क्या न करें – लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का अविश्वास न बिठायें पर ऐसा करते हुए आप लोगों से कोई चुभती हुई बात भी न करें क्योंकि अगर आप ही बात बिगाड़ लेंगे तो फिर उसे संभालेगा कौन।
रुकावटें और चुनौतियाँ – रुकावटें आपने अपने मन में बिठा रखी हैं जिसका कोई अपना वजूद नहीं है इसलिए अपने मन को साफ कर दें और अपनी भावुकता को हटा दें, सबकुछ ठीक होता चला जाएगा।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है और उसे बेहतर किया जा सकता है। अपनी समृद्धि को बढ़ाने के प्रयास तो आपको करने ही पड़ेंगे और उसके लिए आपको कई तरह के विकल्प भी तलाशने होंगे पर उससे कहीं ज्यादा जरूरी है की आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए की आप उस रास्ते पर चल सकते हैं ताकि आपको अपने हालात सुधारने का मौका मिलता चला जाए।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
