देश

ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी, फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत- राहुल गांधी का बड़ा हमला

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज के चेन्नई के प्रोग्राम से पहले सरकार और ज्ञानेश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।

Image

संसद के सेंट्रल हॉल में राहुल गांधी (फोटो- congress)

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी में दिल्ली में आज के प्रदर्शन में भले ही शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमला जारी है। राहुल गांधी ने अपना कल का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे और ये सरकार भी जाएगी। राहुल गांधी आज दिल्ली में नहीं है, वो चेन्नई में अपने तय कार्यक्रम के अनुसार छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु गए हैं।

क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने ’एक्स’ पर संसद के केंद्रीय कक्ष में ’इंडिया’ गठबंधन के सांसदों को दिए गए अपने भाषण की एक वीडियो क्लिप भी साझा की। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा, "ज्ञानेश कुमार जाएंगे। यह सरकार जाएगी। फिर लोकतंत्र को दुरुस्त करने का काम शुरू होगा।’’

राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार से कहीं "अधिक गंभीर समस्या" है और इसके लिए मौजूदा सरकार को हटाना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि यदि विपक्ष पिछले कुछ दिन की तरह अपना दबाव बनाए रखता है, तो सरकार गिर जाएगी। गांधी ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में ’इंडिया’ गठबंधन के सांसदों से कहा था कि विपक्षी प्रदर्शनों ने इस सरकार की नींव हिला दी है और अब यह सरकार डर गई है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा था, ’’ज्ञानेश कुमार से कहीं अधिक गहरी समस्या है और इसके लिए मौजूदा सरकार को हटाना जरूरी है।’’

उन्होंने कहा कि यह ऐसी लड़ाई है, जिसके लिए संघर्ष करना और जान तक देना सार्थक है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ’’यदि हम पिछले तीन-चार दिनों की तरह अपना दबाव बनाए रखते हैं, तो मैं गारंटी देता हूं कि यह सरकार गिर जाएगी।’’

विपक्ष का आक्रमक रुख

विपक्ष का यह आक्रामक रुख अंग्रेजी ’द इंडियन एक्सप्रेस’ की उस खबर के कुछ दिनों बाद देखने को मिल रहा है जिसमें कहा गया था कि निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 माह में कम से कम 14 बार लिखित रूप से आपत्ति जताई थी, जिनमें से अधिकांश आपत्तियां मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित निर्णयों और आदेशों पर थीं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article