राशिफल

आज का मिथुन राशिफल, 30 दिसंबर 2022: सेहत का ध्‍यान रखें , कारोबार में सफलता मिलेगी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 30, 2022, 09:45 AM IST

Aaj Ka mithun Rashifal 30 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: आप घर-परिवार का सुख बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील हैं और अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास भी कर रहे हैं ताकि कोई भी बात और ना बिगड़ती चली जाए । सेहत की ओर ध्यान देने की जरूरत है ।

Image

Gemini Horoscope 30 December 2022

Aaj Ka mithun Rashifal 30 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini)काम और कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है, जब भी इंसान का समर्पण बना रहे तो उपलब्धियों का दौर बन जाता है और आपके लिए भी ऐसे ही सुखद हालात बने हुए हैं.

क्या करें –रोजमर्रा की चुनौतियों को संभालते चले जाना बहुत जरूरी होगा, अगर आपके आस पास के लोग आपकी आलोचना कर रहे हैं तो उन बातों की तह तक जाना होगा ताकि हर चीज को भली-भांति समझा भी जाए और संभाला भी लिया जाए.

क्या न करें –रिश्तों का उतार-चढ़ाव चढ़ाव बहुत कुछ दर्शा रहा है, बहुत सारे लोग नाराज हो सकते हैं पर आप घर-परिवार का सुख बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील हैं और अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास भी कर रहे हैं ताकि कोई भी बात और ना बिगड़ती चली जाए.

काम और कारोबार - कामकाज में तरक्की पानी है तो लोगों का सहयोग और सहमति भी चाहिए होगी. अगर लोगों की नाराजगियां रहेंगी या लोगों से आलोचना मिलती चली जाएगी, तो वो सबकुछ संभव नहीं हो पाएगा जो आप चाह रहे हैं इसलिए हालात को सुधारने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी.

सेहत - सेहत की ओर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी. आपकी अपनी भी गलतियां भी रही हैं और थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव भी रहा है पर अगर बार-बार उभरते हुए सेहत से जुड़े कोई मुद्दे हैं, तो जांच और इलाज कराने की जरूरत पड़ सकती है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article