टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: काजी-अरिश्फा की दोस्ती से माही विज को लगी मिर्ची? स्काउट और यंग की दोस्ती में दिखा तनाव

Bigg Boss 20 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में दोस्ती पर सवाल उठे। पहले काजी और माही के बीच पंगा हुआ। इसके बाद स्काउट और यंग की दोस्ती में भी दिक्कत दिखी।

Image

BIGG BOSS 20 (Photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कई सारे ड्रामे हो रहे हैं। शो को शुरू हुए लगभग 45 दिन हो गए हैं और इन दिनों में हर कंटेस्टेंट अपना असली साइड दर्शकों को दिखा चुका है। दर्शक भी समझ गए हैं कि कौन सा कंटेस्टेंट किस तरह की गेम खेल रहा है। शो में कैप्टेंसी टास्क चल रहा है, जिसमें स्काउट ओपी (Scout OP) अरिश्फा खान को पैरों से पकड़कर खींच देते हैं और ये चीज काजी को पसंद नहीं आती। इस वजह से दोनों के बीच भयंकर झगड़ा होता है, लेकिन ये झगड़ा बीते एपिसोड में भी देखने के लिए मिला। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क के बाद माही विज और Qazi Touqeer की हुई लड़ाई, अरिश्फा के चक्कर में टूटी दोस्ती?

    माही और काजी की हुई बहस

    बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड की शुरुआत काजी और स्काउट की लड़ाई के साथ हुई। इस लड़ाई में यंग भी स्काउट का साथ देते हैं, लेकिन धीरे धीरे मामला शांत हो जाता है। इस मौके पर गुल्लू, मनीष और कनिका सब काजी को समझाते हैं कि जब अरिश्फा को परेशानी नहीं है तो वह नहीं बोल सकते। इसके बाद टास्क आगे बढ़ता है और आसिफ काजी से इस टास्क में हार जाते हैं। उदिति अरिश्फा को हरा देती हैं और आखिर में यंग और स्काउट का मुकाबला होता है और यंग जीत जाते हैं। इस तरह टास्क खत्म होता है और घर में गॉसिप शुरू होती है। टास्क के बाद माही भी काजी को समझाती हैं, जिस वजह से दोनों की बहस हो जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'जज ने 4 बार बोला कि...', Mahhi Vij ने तलाक के बाद जय भानुशाली से नहीं ली एमिलनी, रोते हुए बताई वजह

      स्काउट और यंग की दोस्ती में तनाव

      इसके बाद स्काउट भी अपनी भड़ास दोस्तों के सामने निकालता है। आम्रपाली स्काउट और यंग को कहती हैं कि वह दोनों काजी को पोक कर रहे हैं। वहीं, रात को माही और कनिका घरवालों के गेम पर अपनी राय देते हैं और कहते हैं कि आम्रपाली का कोई गेम नहीं है। दूसरी तरफ काजी, उदिति और अरिश्फा संग गॉसिप करते हैं। अगले दिन गुल्लू और कनिका, माही की बुराई करते हैं। दूसरी तरफ माही और काजी भी घरवालों की बाते करते हैं। इस मौके पर काजी उदिति को सुंदर करते हैं, लेकिन माही उदिति की तारीफ नहीं करती। माही काजी पर आरोप लगाती हैं कि वह उसका गेम बिगाड़ रहे हैं। इसी बीच यंग और स्काउट बातचीत करते हैं और यंग स्काउट को बताते हैं कि कैसे वह अकेला महसूस करते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article