MPESB MP Subedar, SI Admit Card 2026: एमपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एक से दो दिन के भीतर एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि इसके लिए कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
MPESB Subedar, SI Exam Date 2026: एमपीईएसबी सूबेदार और एसआई परीक्षा कब होगी
बता दें एमपीईएसबी सूबेदार और सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 9 सितंबर 2026 को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं पंजीकरण की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2026 थी। फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 28 सितंबर तक का समय दिया गया था। वहीं अब जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
MPESB MP Subedar, SI Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPESB Subedar, SI Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
MPESB Subedar, SI Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- एग्जाम सेंटर का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
MPESB Subedar, SI Admit Card 2026: एडमिट कार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट्स अनिवार्य
उम्मीदवारों को अपना प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड और कोई एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ रखना चाहिए। यदि परीक्षा के निर्देशों में कहा गया हो, तो हाल ही की पासपोर्ट-साइज तस्वीरें भी तैयार रखनी चाहिए।
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय अच्छी तरह जांच लेना चाहिए। यदि कोई विसंगति (गलती) पाई जाती है, तो परीक्षा से पहले बोर्ड के आधिकारिक संपर्क माध्यमों के जरिए इसकी सूचना देनी चाहिए।
