देश

प्लेन से उठाकर अभिजीत दिपके को कहां ले गई दिल्ली पुलिस? क्यों किया सौरभ दास और आशुतोष रांका से अलग

अभिजीत दिपके को कहां ले गई दिल्ली पुलिस? क्यों किया सौरभ दास और आशुतोष रांका से अलग? तीनों को पुलिस अलग-अलग जगहों पर ले गई है।

Image

अभिजीत दिपके को कहां ले गई दिल्ली पुलिस

कॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस आईजीआई एयरपोर्ट से बाहर निकल गई है। अभिजीत दिपके के साथ-साथ सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ने प्लेन से हिरासत में लिया था, लेकिन खबर है कि तीनों को पुलिस ने एक साथ नहीं रखा है। अलग-अलग ले जगहों पर तीनों को ले गई है।

कहां हैं अभिजीत दिपके?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस गुरुग्राम की ओर लेकर निकल गई है। अभिजीत दिपके को पुलिस ने न केवल दिल्ली आने से रोका है, बल्कि एयरपोर्ट से निकलने के बाद उन्हें दिल्ली की जगह हरियाणा लेकर निकल गई है। आशुतोष रांका को द्वारका में रखा गया है, वहीं सौरभ दास को दिल्ली में किसी और जगह ले जाया गया है।

कैसे पुलिस की पकड़ में आए अभिजीत दिपके?

बता दें कि इससे पहले जंतर-मंतर पर प्रस्तावित बड़े विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी और नाटकीय कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिसकर्मियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीधे एक विमान के भीतर प्रवेश किया और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को उनके सह-संयोजकों-सौरव दास और आशुतोष रांका-के साथ हिरासत में ले लिया।

"यह इमरजेंसी से भी बदतर स्थिति है"- अभिजीत दिपके

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान विमान के अंदर से ही रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो बयान में अभिजीत दिपके ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा, "यह वह स्थिति भी नहीं है जो इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी के दौरान पैदा की थी; यह उससे भी बदतर स्थिति है और हम सभी गिरफ्तारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

सह-संयोजक सौरव दास ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रशासन brute force (ताकत) के बल पर एक संवैधानिक आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article