Abhijeet Dipke News: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभिजीत दिपके की प्लेन जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड की, दिल्ली पुलिस के अधिकारी उसके अंदर गए और दीपके और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अभिजीत दिपके पुलिस के सामने अपना मांग रख रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस उसे मान नहीं रही है, उनकी मांग को ठुकरा रही है।
गिरफ्तारी की मांग को ठुकराया
अभिजीत दिपके के सामने जब दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पहुंचे और सहयोग करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि वो गिफ्तार होने के लिए आए हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। इस मांग को दिल्ली पुलिस ने ठुकरा दिया और कहा कि वो उन्हें गिरफ्तार करने नहीं आई है। वो उनके साथ बस सहयोग करें।
"मैं गिरफ्तारी देने आया हूं, मुझे गिरफ्तार करो"
विमान के भीतर पुलिस कर्मियों को सामने देख अभिजीत दिपके ने चुनौती देते हुए कहा, "मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं; मुझे गिरफ्तार करो।" इस पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने स्पष्ट करते हुए कहा, "नहीं, यह कोई गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।"
कॉकरोच जनता पार्टी ने कार्रवाई निंदा की
कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बयान जारी कर कथित रूप से हिरासत में लिए जाने की निंदा की। उसने दावा किया कि यह उसके नेताओं को प्रस्तावित प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए पहले से बनाई गई योजना का हिस्सा है। पार्टी ने इस कार्रवाई को बेरोकटोक आवाजाही की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताते हुए तीनों नेताओं को तत्काल और बिना किसी शर्त के रिहा करने की मांग की।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने और मतदाता पंजीकरण के दस्तावेज ’फॉर्म 6’ में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप लग रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर कॉजपा ने विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है।
