आज का राहुकाल (Panchang Rahu Kaal)
वैदिक ज्योतिष में राहु काल को एक अशुभ समय माना गया है। यह समय प्रतिदिन कुछ अवधि के लिए आता है और इस दौरान शुभ कार्य करना वर्जित समझा जाता है। राहु काल का संबंध छाया ग्रह राहु से होता है, जो व्यक्ति के जीवन में भ्रम, अस्थिरता और अचानक आने वाली बाधाओं का संकेतक माना गया है। इसी कारण हमारे शास्त्रों में इस समय को सावधानी से बिताने की सलाह दी गई है।
राहु काल का महत्व क्यों है?
राहु काल का महत्व इसलिए है क्योंकि इस समय किए गए नए कार्यों में बाधा आने की संभावना अधिक रहती है। विवाह, गृह प्रवेश, व्यापार की शुरुआत, यात्रा की शुरुआत जैसे कार्य राहु काल में करने से बचना चाहिए। हालांकि पूजा-पाठ, जप-तप या पहले से चल रहे कार्य इस समय में किए जा सकते हैं। कई बार लोग इसे अंधविश्वास समझते हैं, लेकिन अनुभव से देखा गया है कि राहु काल में निर्णय लेने से मन में उलझन बढ़ जाती है और परिणाम अपेक्षा के अनुसार नहीं मिलते।
| दिन | राहु काल | यमगंडम | गुलिका |
|---|
| सोमवार | 7:30 – 9:00 | 10:30 – 12:00 | 13:30 – 15:00 |
| मंगलवार | 15:00 – 16:30 | 9:00 – 10:30 | 12:00 – 13:30 |
| बुधवार | 12:00 – 13:30 | 7:30 – 9:00 | 10:30 – 12:00 |
| गुरुवार | 13:30 – 15:00 | 6:00 – 7:30 | 9:00 – 10:30 |
| शुक्रवार | 10:30 – 12:00 | 15:00 – 16:30 | 7:30 – 9:00 |
| शनिवार | 9:00 – 10:30 | 13:30 – 15:00 | 6:00 – 7:30 |
| रविवार | 16:30 – 18:00 | 12:00 – 13:30 | 15:00 – 16:30 |
Start
To
Duration
Current Time
आज का राहुकाल- विभिन्न शहरों के लिए दैनिक राहु काल का समय यहाँ देखें
SundayMondayTuesdayWednesdayThursdayFridaySaturday
Aaj Ka Ankfal : अपनी बर्थडेट से जानिए आज के दिन का हाल, पढ़ें 8 सितंबर का अंकफल
Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी कृपा, बनेंगे सारे काम
Sep 08, 12:00 AMAaj Ka Panchang : आज कौन सा व्रत-त्योहार है, पंचांग से जानिए 8 सितंबर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Sep 07, 11:30 PM8 या 9 सितंबर? कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानिए भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत की सही तारीख और प्रदोष काल
Sep 07, 3:24 PMधनवर्षा को तैयार हो जाएं इन 5 राशियों के लोग, सूर्य-गुरु ने बना लिया द्विद्वादश योग
Sep 07, 2:00 PMभारत को क्यों कहा जाता है नागों की धरती, अक्षत गुप्ता ने खोले नागलोक के ये पौराणिक रहस्य
Sep 07, 10:49 AMअच्छे दिनों की हो गई शुरुआत, इन 6 राशियों को मोटा लाभ देगा बुध-शनि का 160 डिग्री पर आना
Sep 07, 9:44 AMJanmashtami 2027 Date: साल 2027 में जन्माष्टमी कब है, 24 या 25 अगस्त- जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त
Sep 07, 9:09 AMकान्हा जी की छठी कब है, कब मनाया जाएगा लड्डू गोपाल का छठी उत्सव
Sep 07, 8:22 AMWhat to eat in Bach Baras: क्या बछ बारस में दूध पी सकते हैं, जानें इस व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं
Sep 07, 6:06 AM
शुभ मुहूर्त
FAQs
राहु काल क्या होता है?
राहु काल दिन का वह समय होता है जिसे वैदिक ज्योतिष में अशुभ माना गया है। यह समय छाया ग्रह राहु के प्रभाव में रहता है, इसलिए इस दौरान नए और महत्वपूर्ण कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है।
क्या राहु काल रोज़ आता है?
राहु काल कितनी देर का होता है?
राहु काल में कौन-से काम नहीं करने चाहिए?
क्या राहु काल और यमगण्ड काल एक ही होते हैं?
मासिक राहु काल की गणना कैसे की जाती है?
राहु काल की गणना सूर्य उदय और सूर्य अस्त के समय के आधार पर की जाती है। सप्ताह के प्रत्येक दिन का राहु काल अलग-अलग समय पर होता है। उदाहरण के लिए—
सोमवार को राहु काल दूसरा पहर,
मंगलवार को तीसरा पहर,
बुधवार को चौथा पहर,
गुरुवार को पाँचवा पहर,
शुक्रवार को छठा पहर,
शनिवार को पहला पहर और
रविवार को आठवाँ पहर माना गया है।
दिन के कुल समय को आठ बराबर भागों में बाँटकर जिस भाग पर राहु का प्रभाव माना जाता है, वही राहु काल कहलाता है। महीने भर के पंचांग में इन्हीं गणनाओं के आधार पर प्रतिदिन का राहु काल बताया जाता है, लेकिन कई बार लोग इसे समझने में गलती कर देते है।
हर स्थान के लिए राहु काल अलग क्यों होता है
राहु काल हर स्थान के लिए अलग इसलिए होता है क्योंकि सूर्य उदय और सूर्यास्त का समय हर शहर और हर क्षेत्र में अलग-अलग होता है। भारत के पूर्वी भाग में सूरज जल्दी निकलता है, जबकि पश्चिमी भाग में देर से। इसी वजह से राहु काल का समय भी बदल जाता है। यही कारण है कि किसी एक शहर का राहु काल दूसरे शहर पर लागू नही किया जा सकता। सही राहु काल जानने के लिए हमेशा अपने स्थान के पंचांग को देखना चाहिए।