अध्यात्म

धनवर्षा को तैयार हो जाएं इन 5 राशियों के लोग, सूर्य-गुरु ने बना लिया द्विद्वादश योग

Surya Guru Dwidwadash Yog 2026: सूर्य और गुरु एक दूसरे से 30 डिग्री पर आएंगे। इससे दोनों ग्रहों के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण हो जाएगा। इससे कुछ राशि वालों भारी लाभ होगा।

Image

सूर्य-गुरु के द्विद्वादश योग से किनको लाभ होगा

Surya Guru Dwidwadash Yog 2026: ग्रहों के राजा सूर्य और देवगुरु बृहस्पति 7 सितंबर की रात 10 बजकर 26 मिनट पर एक दूसरे से 30 डिग्री पर आने वाले हैं। इससे दोनों के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण हो जाएगा। इस समय सूर्य सिंह राशि में और गुरु कर्क राशि में स्थित हैं। दोनों ग्रहों के बीच करीब 30 डिग्री का अंतर बनने से यह स्थिति बनेगी।

ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, सत्ता, नेतृत्व और पिता का कारक माना जाता है, जबकि गुरु ज्ञान, शिक्षा, धन, विवाह, संतान, भाग्य और विस्तार के कारक ग्रह हैं। सूर्य अपनी ही राशि सिंह में मौजूद हैं और गुरु कर्क राशि में उच्च स्थिति में हैं। ऐसे में दोनों ग्रह अपनी मजबूत स्थिति में रहकर कई राशियों के लिए अच्छे परिणाम देने वाले हैं। इस योग का असर खासतौर पर कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु की यह स्थिति करियर और आर्थिक मामलों में फायदा देने वाली है। नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और काम में आपकी पहचान मजबूत होगी। प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ने की स्थिति बन सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए नए लोगों से जुड़ना और बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना फायदेमंद रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। इस दौरान लिया गया कोई महत्वपूर्ण करियर फैसला आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए सूर्य-गुरु का द्विद्वादश योग आर्थिक मामलों में अच्छा परिणाम दे सकता है। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में सैलरी बढ़ने या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे। कारोबार में पुराने संपर्कों से फायदा मिलेगा और कोई रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। परिवार में किसी बड़े व्यक्ति की मदद से आर्थिक समस्या हल हो सकती है। निवेश से जुड़े फैसलों में भी लाभ की स्थिति बन सकती है, हालांकि बड़े निवेश से पहले पूरी जांच जरूरी रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय खास रहने वाला है क्योंकि गुरु आपकी राशि में उच्च स्थिति में मौजूद हैं। सूर्य के साथ बनी यह ग्रह स्थिति आपके आत्मविश्वास और भाग्य को मजबूत करेगी। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। विदेश से जुड़े काम या यात्रा के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान निकल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह योग सबसे खास रहने वाला है। सूर्य आपकी अपनी राशि में मजबूत स्थिति में हैं और गुरु का सहयोग मिल रहा है। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण पद मिलने का रास्ता खुल सकता है। बिजनेस करने वालों को नई डील और बड़े क्लाइंट मिल सकते हैं। राजनीति, प्रशासन, मैनेजमेंट, सरकारी क्षेत्र और नेतृत्व वाले कामों से जुड़े लोगों को विशेष फायदा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी बात को महत्व मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी गुरु हैं और सूर्य के साथ बनी यह स्थिति आपके लिए भाग्य बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा और उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। विदेश जाने या विदेश से जुड़े काम का मौका मिल सकता है। कारोबार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। पिता, गुरु या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मिलने वाली सलाह करियर में बड़ा फायदा देगी। धन से जुड़े मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर होगी।

सूर्य और गुरु की मजबूत स्थिति क्यों होगी खास

सूर्य सिंह राशि में अपनी ही राशि में मौजूद हैं, जबकि गुरु कर्क राशि में उच्च माने जाते हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की स्थिति मजबूत है। सूर्य से आत्मविश्वास, नेतृत्व और मान-सम्मान बढ़ता है, जबकि गुरु की मजबूती ज्ञान, धन, भाग्य और विस्तार से जुड़े मामलों को मजबूत करती है। यही वजह है कि इस दौरान करियर में आगे बढ़ने, आर्थिक स्थिति सुधारने, नई जिम्मेदारी लेने और महत्वपूर्ण फैसले करने के अवसर इन राशियों को मिल सकते हैं।

किन क्षेत्रों में मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

सूर्य और गुरु की इस स्थिति के दौरान खास तौर पर नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, प्रशासन, सरकारी क्षेत्र, मैनेजमेंट, वित्त और नेतृत्व से जुड़े कामों में सफलता के योग बन रहे हैं। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य या गुरु पहले से मजबूत हैं, उनके लिए यह समय और भी बेहतर परिणाम दे सकता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article