अध्यात्म

Janmashtami 2027 Date: साल 2027 में जन्माष्टमी कब है, 24 या 25 अगस्त- जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त

Janmashtami 2027 Date (2027 में जन्माष्टमी कब है): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को भगवान के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। जानें जन्माष्टमी 2027 की डेट। 2027 में अष्टमी तिथि कब पड़ेगी, किस तारीख को रहेगा रोहिणी नक्षत्र, निशिता पूजा मुहूर्त, व्रत पारण और दही हांडी की तारीख।

Image

साल 2027 में जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी, नोट करें सही डेट और पूजा मुहूर्त

Janmashtami 2027 Date: कान्हा के जन्मोत्सव का इंतजार भक्त पूरे साल करते हैं। कहीं लड्डू गोपाल के लिए नई पोशाक तैयार होती है तो कहीं घर के सबसे सुंदर कोने में उनका छोटा-सा झूला सजाया जाता है। मंदिरों की रौनक भी अलग दिखाई देती है। अगर आप जानना चाहते हैं कि साल 2027 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी तो इसकी पूरी जानकारी आप यहां से ले सकते हैं। 2027 में जन्माष्टमी 25 अगस्त को बुधवार के दिन मनाई जाएगी। हालांकि कई लोगों के मन में 24 और 25 अगस्त को लेकर असमंजस हो सकता है क्योंकि अष्टमी तिथि 24 अगस्त की रात शुरू होगी। हालांकि, पंचांग गणना के अनुसार जन्माष्टमी का मुख्य पर्व बुधवार, 25 अगस्त 2027 को मनाया जाएगा और इसी दिन व्रत रखा जाएगा।

जन्माष्टमी 2027 में कब है

जन्माष्टमी से जुड़ी जानकारीतारीख और समय
श्रीकृष्ण जन्माष्टमीबुधवार, 25 अगस्त 2027
अष्टमी तिथि प्रारंभ24 अगस्त 2027, रात 8:24 बजे
अष्टमी तिथि समाप्त25 अगस्त 2027, शाम 7:19 बजे
रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ25 अगस्त 2027, दोपहर 12:27 बजे
रोहिणी नक्षत्र समाप्त26 अगस्त 2027, सुबह 11:42 बजे
निशिता पूजा मुहूर्तरात 11:48 से 12:34 बजे तक
दही हांडीगुरुवार, 26 अगस्त 2027

नोट: ऊपर दिए गए मुहूर्त, निशिता पूजा, चंद्रोदय और सूर्योदय का समय शहर के अनुसार कुछ मिनट बदल सकता है। स्थानीय समय के लिए अपने शहर का पंचांग जरूर देखें।

24 या 25 अगस्त , जन्माष्टमी 2027 किस तारीख को मनाई जाएगी

2027 में भादो कृष्ण अष्टमी तिथि मंगलवार, 24 अगस्त की रात 8 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी। लेकिन उस समय तक दिन का बड़ा हिस्सा सप्तमी तिथि में बीत चुका होगा। अगले दिन यानी 25 अगस्त को सूर्योदय के समय अष्टमी तिथि रहेगी। इसी दिन रोहिणी नक्षत्र भी दोपहर से शुरू हो जाएगा। यही वजह है कि जन्माष्टमी का व्रत और मुख्य उत्सव 25 अगस्त 2027 को मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी 2027 व्रत का पारण कब होगा

जन्माष्टमी के व्रत का पारण अलग-अलग पारिवारिक और धार्मिक परंपराओं के अनुसार किया जाता है। कई भक्त मध्यरात्रि की पूजा और प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रत खोल लेते हैं। वहीं धर्मशास्त्रीय परंपरा का पालन करने वाले भक्त अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र समाप्त होने की प्रतीक्षा करते हैं।

2027 में रोहिणी नक्षत्र 26 अगस्त को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए विस्तृत धर्मशास्त्रीय नियम मानने वाले भक्त इसके बाद पारण कर सकते हैं। जो लोग कठिन उपवास नहीं कर सकते, वे अपने परिवार की परंपरा या पुरोहित की सलाह के अनुसार 26 अगस्त को सूर्योदय के बाद पूजा करके व्रत खोल सकते हैं।

दही हांडी 2027 कब है

दही हांडी का उत्सव जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है। साल 2027 में दही हांडी गुरुवार, 26 अगस्त को होगी। यह उत्सव भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं, खासकर उनकी माखन चोरी की लीला की याद दिलाता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article