Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 8 September 2026: 8 सितंबर 2026 मंगलवार को चंद्रमा और गुरु कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य सिंह, बुध कन्या, शुक्र तुला, मंगल मिथुन और शनि मीन राशि में स्थित हैं। ग्रहों की इन स्थितियों का असर सभी 12 राशियों के करियर, बिजनेस, आर्थिक स्थिति, लव लाइफ और स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा। मंगलवार के दिन हनुमान जी की उपासना और सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। भाद्रपद माह में भगवान विष्णु की उपासना और अन्न दान का भी विशेष महत्व माना गया है।
मेष राशि का आज का राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन धर्म-कर्म और परिवार से जुड़े मामलों में शुभ रह सकता है। चंद्रमा और गुरु चतुर्थ भाव में होने से घर-परिवार से जुड़ी खुशियां मिल सकती हैं। बिजनेस में लाभ के अवसर बनेंगे और कामकाज को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति के रास्ते में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास करते रहें। नौकरी करने वाले लोगों को काम में जिम्मेदारी मिल सकती है। छात्रों के लिए समय अच्छा है और उन्हें पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में ज्यादा इमोशनल होने से बचें। पिता का आशीर्वाद आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा और गुरु का गोचर नौकरी और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम दे सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े लाभ की संभावना बन सकती है। ऑफिस में काम बेहतर तरीके से पूरा होगा और उच्चाधिकारी से सहयोग मिल सकता है। बिजनेस में सफलता के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। हालांकि तनाव को खुद पर हावी न होने दें। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, ऐसे में लापरवाही से बचें। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
आज का उपाय: दुर्गासप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करें। शहद और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। तिल और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 05 और 06
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बिजनेस और नौकरी के लिहाज से अच्छा रहेगा। गुरु और चंद्रमा का द्वितीय भाव में गोचर आर्थिक मामलों में मजबूती दे सकता है। सूर्य तृतीय भाव में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, जबकि बुध चतुर्थ भाव में रहकर कार्यों में सहयोग देगा। बिजनेस में कोई नया अवसर मिल सकता है। नौकरी में दिन अच्छा रहेगा और रुका हुआ महत्वपूर्ण सरकारी काम पूरा हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में विवाद और असत्य से बचना जरूरी है।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 02 और 03
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि का आज का राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद मंगलमय रह सकता है। राशि स्वामी चंद्रमा और गुरु का इसी राशि में गोचर धार्मिक और पारिवारिक मामलों में शुभ परिणाम देगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। बिजनेस में सफलता मिलने के संकेत हैं। सूर्य द्वितीय और बुध तृतीय भाव में रहकर आर्थिक और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सहयोग देंगे। आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। लव लाइफ में यात्रा के दौरान सुखद पल बिताएंगे। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य अपनी राशि में रहकर आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। बुध का द्वितीय भाव में गोचर आर्थिक मामलों में मदद कर सकता है। नौकरी में किसी विशेष पद या जिम्मेदारी को पाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। शुक्र का सहयोग भी कार्यक्षेत्र में मिलेगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं या कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। छात्रों को करियर में समय का सही इस्तेमाल करना होगा। मन को एकाग्र करके काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में सफलता के अवसर बनेंगे। पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लेना लाभकारी रहेगा।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि का आज का राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा और गुरु का एकादश भाव में गोचर आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। नौकरी और बिजनेस दोनों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन या किसी नए अवसर को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को करियर में प्रगति मिलेगी। बुध का राशि में गोचर आपकी समझ और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बिजनेस में नई डील से लाभ मिलने की संभावना है। मन आध्यात्मिक गतिविधियों और सत्संग की ओर आकर्षित हो सकता है। परिवार से जुड़ी किसी परेशानी को माता-पिता के साथ शेयर करने से समाधान मिल सकता है।
आज का उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाएं और फलों का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: बैंगनी और आसमानी
शुभ अंक: 05 और 06
भाग्य प्रतिशत: 80%
तुला राशि का आज का राशिफल
तुला राशि वालों के लिए राशि स्वामी शुक्र का अपनी राशि में गोचर शुभ परिणाम दे सकता है। चंद्रमा और गुरु का दशम भाव में गोचर नौकरी और बिजनेस में आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में प्रोग्रेस बेहतर रहेगी। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करनी होगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न हो सकता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा यात्रा करने से बचें। खान-पान में अनुशासन रखें। लीवर से जुड़ी समस्या वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का नवम भाव में गोचर भाग्य का साथ दिला सकता है। नौकरी और बिजनेस में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। सूर्य का दशम भाव में गोचर करियर के लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। हालांकि राहु के प्रभाव के कारण परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। छात्रों के लिए शनि का पंचम भाव में गोचर अच्छा रहेगा। संतान की ओर से भी खुशी मिल सकती है। बिजनेस से जुड़ी कुछ परेशानियों का समाधान शाम तक होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय: श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का आज का राशिफल
धनु राशि वालों के लिए बुध का कर्म भाव में गोचर नौकरी और बिजनेस के लिए अच्छे परिणाम दे सकता है। सूर्य भाग्य भाव में रहकर किसी रुके हुए काम को पूरा कराने में मदद करेंगे। हालांकि चंद्रमा और गुरु का अष्टम भाव में गोचर होने से कुछ मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। छात्रों को करियर में अपने प्रदर्शन को बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन परिवार से जुड़ी कुछ परेशानियां दूर हो सकती हैं। लव लाइफ को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।
आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा और गुरु का सप्तम भाव में गोचर बिजनेस में लाभ दे सकता है। नई बिजनेस डील को लेकर सफलता मिलने की संभावना है। शनि का तृतीय भाव में गोचर मेहनत का अच्छा परिणाम दिलाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। नौकरी में भी प्रगति के संकेत हैं। मंगल का षष्ठम भाव में गोचर आपको सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग हैं। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर को समय दें।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा और गुरु का षष्ठम भाव में गोचर नौकरी में मेहनत के बाद सफलता दिला सकता है। बैंकिंग और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में किसी समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। बिजनेस में शनि और राहु कुछ परेशानियां दे सकते हैं, इसलिए पेपर वर्क और बड़े फैसलों में सावधानी रखें। शुक्र का नवम भाव में गोचर लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।
आज का उपाय: सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि का आज का राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और शिक्षा के लिहाज से अच्छा रहेगा। बुध का सप्तम भाव में गोचर नौकरी में प्रमोशन के अवसर दे सकता है। चंद्रमा और गुरु का पंचम भाव में गोचर छात्रों के करियर में उन्नति का मार्ग खोल सकता है। शनि राशि में होने के कारण आपको लगातार मेहनत और अनुशासन बनाए रखना होगा। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन सही प्लानिंग से परिस्थितियां संभल जाएंगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शुक्र का अष्टम भाव में गोचर आर्थिक मामलों में अचानक लाभ दे सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
आज का उपाय: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
