एजुकेशन

CA Final Mock Test Nov 2026: 9 सितंबर से शुरू होगी सीए फाइनल मॉक टेस्ट सीरीज, यहां देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

CA Final Mock Test Nov 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 9 सितंबर से सीए फाइनल नवंबर 2026 मॉक टेस्ट सीरीज शुरू करने जा रहा है। यह दो सीरीज में आयोजित की जाएगी। पहली सीरीज 9 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगी, जबकि दूसरी सीरीज 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होगी।

Image

CA Final Mock Test Nov 2026: यहां देखें सीए फाइनल नवंबर मॉक टेस्ट का पूरा शेड्यूल

CA Final Mock Test Nov 2026: सीए फाइनल परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 9 सितंबर से सीए फाइनल नवंबर 2026 मॉक टेस्ट सीरीज शुरू करने जा रहा है, जिससे उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा से पहले अपनी तैयारी को परखने का मौका मिलेगा।

बता दें सीए फाइनल मॉक टेस्ट दो सीरीज में आयोजित की जाएगी। पहली सीरीज 9 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगी, जबकि दूसरी सीरीज 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होगी। शेड्यूल के अनुसार, मॉक टेस्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवार फिजिकल और वर्चुअल, दोनों तरीकों से इसमें शामिल हो सकते हैं, जिससे अलग-अलग जगहों पर मौजूद छात्र इस मूल्यांकन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे।

मॉक टेस्ट सीरीज में CA फाइनल परीक्षा के लिए तय मुख्य पेपर फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट, एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस और प्रोफेशनल एथिक्स, डायरेक्ट टैक्स लॉज और इंटरनेशनल टैक्सेशन, इनडायरेक्ट टैक्स लॉज, और इंटीग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशंस विषय शामिल होंगे। वहीं वर्चुअल मोड चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए, प्रश्न पत्र 'बोर्ड ऑफ स्टडीज' (BoS) नॉलेज पोर्टल और बीओएस ओटीपी रजिस्ट्रेशन पोर्टल के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

CA Final Mock Test 2026: कब जारी होगी मॉक टेस्ट की आंसर की

बता दें इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया संबंधित मॉक टेस्ट के 48 घंटों के भीतर आंसर की (उत्तर कुंजी) जारी करेगा, जिससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकेंगे और उन विषयों की पहचान कर सकेंगे जिन पर और तैयारी की जरूरत है।

CA Final Nov Exam Date: कब होगी सीए फाइनल की परीक्षा

सीए फाइनल नवंबर करी परीक्षाएं 2 नवंबर से 13 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। ऐसे में यह मॉक टेस्ट एग्जाम से ठीक एक महीने पहले आयोजित किया जा रहा है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article