एजुकेशन

UP School Closed Today: बारिश का कहर! उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आज 8 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल

UP School Closed Today In Bareilly, Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पिछले 24 घंटे से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। इसके चलते यहां आज यानी 8 सितंबर 2026 को स्कूल बंद का आदेश दे दिया गया है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं? यहां देखें जिलेवार स्कूलों का लेटेस्ट अपडेट

Image

UP School Closed Today: यूपी के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

UP School Closed Today In Bareilly, Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी (Bareilly School Closed) रहा है। बरेली में 24 घंटे में 381.2 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो 1981 के बाद पहली बार यहां पिछले 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा कई जिलों में लगातार बारिश के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते आज यानी 8 सितंबर को स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस बीच स्टूडेंट्स सर्च कर रहे हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं? यहां आप जिलेवार स्कूल का अपडेट जान सकते हैं।

Bareilly School Closed: बरेली में कक्षा 8वीं तक बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लगातार बारिश के चलते जिलाधिकारी ने कक्षा 8वीं तक दो दिनों 8 सितंबर और 9 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश जिले के यूपी बोर्ड/सीबीएसई/आईसीएसई व प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा।

Lakhimpur Kheri School Closed: लखीमपुर खीरी में बंद रहेंगे स्कूल

वहीं जनपद लखीमपुर खीरी में अत्यधिक वर्षा के चलते आज यानी 8 सितंबर 2026 को स्कूल बंद का आदेश दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक जनपद लखीमपुर खीरी में अत्यधिक वर्षा, जलभराव एवं अतिवृष्टि की स्थिति/संभावना के दृष्टिगत जनपद लखीमपुर खीरी के परिषद/मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त, सीबीएसई/आईसीएसई/अन्य बोर्ड से संचालित हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों (कक्षा नर्सरी से 8 तक) में दिनांक 08.09.2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। सभी शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर अपने अपरिहार्य, डीआईओएस, डीआईईटी, यू-डायस एवं अन्य विभागीय कार्यों को सम्पादित करेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article