लाइफस्टाइल

हनुमाजी के किरदार पर कब काम करेंगे अमीश त्रिपाठी, लेखक ने दिया जवाब

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 14, 2022, 02:54 PM IST

सेलेब्रिटी लेखक अमीश त्रिपाठी को उनकी सुपरहिट किताबों के लिए जाना जाता है। अब अमीश त्रिपाठी ने बताया कि वह कब हनुमानजी के किरदार पर किताब लिखने वाले हैं।

Image

हनुमाजी के किरदार पर कब काम करेंगे अमीश त्रिपाठी, लेखक ने दिया जवाब

सेलेब्रिटी लेखक अमीश त्रिपाठी को उनकी सुपरहिट किताबों के लिए जाना जाता है। पौराणिक कथाओं को आज के समय के साथ जोड़कर पन्नों पर उतारने वाले लेखक अमीश त्रिपाठी इन दिनों अपनी नई किताब को लेकर चर्चा में हैं। हाल में रामचंद्र सीरीज की उनकी पुस्तक 'वॉर ऑफ लंका' आई थी और अब उन्होंने एक अहम अपडेट दिया है।

हाल ही में बिजनेस इनसाइडर को दिए एक इंटरव्यू में अमीश ने कई अहम खुलासे किए। इंटरव्यू में यह पूछे जाने पर कि वह कब हनुमानजी के किरदार पर कुछ काम करेंगे, तो अमीश ने बताया, मैं वास्तव में इस पर काम सकता हूं। भगवान हनुमान का बहुत ही आकर्षक चरित्र हैं और निष्ठा का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहसच्चे हैं और यही बात उन्हें सम्मान और पूजा के योग्य बनाता है। मेरे मन में भगवान हनुमान के लिए एक अलग स्पिन-ऑफ कहानी है।'

कब होगा हनुमानजी की कहानी पर काम

इसी इंटरव्यू में अमीश त्रिपाठी ने बताया, 'मैं कुछ समय बाद इस पर काम करने की उम्मीद करता हूं। इसके अलावा गुरु वशिष्ठ और गुरु विश्वामित्र पर भी कहानी होगी और कैसे उनका रिश्ता दोस्ती से दुश्मनी में बदल गया।' अमीश की इस बात से पाठक काफी उत्साहित हैं क्योंकि उनकी किताबों का पाठक बेसब्री से इंतजार करते हैं।

अमीश अब तक कई किताबें लिख चुके हैं। इनमें शिवा ट्रायोलॉजी की द ''इम्मार्टल्स ऑफ मेहुआ (2010), द सीक्रेट ऑफ नागाज (2011), द ओथ ऑफ द वायुपुत्राज (2013), इक्ष्वाकु के वंशज (2015), सीता-वॉरियर ऑफ मिथिला (2017) हैं। अमीश के मुताबिक, ये किताबें 4 मिलियन से ज्यादा बिक चुकी हैं। शिवा ट्रायोलॉजी भारतीय इतिहास में सबसे ज्यादा तेजी से बिकने वाली किताब थी। वॉर ऑफ लंका, लीजेंड ऑफ सुहेलदेव, रावण उनकी काफी लोकप्रिय और बेस्टसेलर किताबें हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!