Turmeric Tea: हम में से अधिकतर लोग मीठी या फिर फीकी चाय का सेवन करते हैं। मीठी चाय जहां स्वास्थ्य के लिए अनहेल्दी मानी जाती है तो वहीं फीकी चाय स्वाद में अच्छी न होने की वजह से कई लोग इसका सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में नमकीन चाय आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जो स्वाद में बेहतर होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए हेल्दी भी होती है। जी हां, नमकीन चाय, हल्दी से तैयार किया जाता है, जो कई तरह से आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज हम इस लेख में नमकीन चाय यानि हल्दी की चाय की रेसिपी और फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं कैसे तैयार की जाती है हल्दी की चाय?
हल्दी की चाय की रेसिपी
आवश्यक सामग्री
हल्दी - आधा चम्मच
पानी - 1 कप
काली मिर्च पाउडर - 1 चुटकी
काला नमक - 1 चुटकी
नींबू का रस - स्वादानुसार
विधि
हल्दी की चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी को गर्म करें। जब यह अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो इसमें काली मिर्च पाउडर और हल्दी डालें और गर्म होने दें। इसके बाद जब पानी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो इसे छान लें। अब इसमें काला नमक और थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करें। इसके सेवन से आप गले की खराश से लेकर कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
हल्दी की चाय पीने के फायदे
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
हल्दी की चाय पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन इम्यूनोमॉड्यूलेटरी एजेंट होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक है। इससे आप गंभीर से गंभीर संक्रमण की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
गले की सूजन से राहत
हल्दी की चाय का सेवन करने से आप गले की खराश और दर्द को कम कर सकते हैं। इसकी गर्माहट आपके गले की समस्याओं को शांत कर सकता है। सर्दियों के दिनों में आप रोजाना इस चाय का सेवन कर सकते हैं।
सूजन करे कम
हल्दी की चाय पीने से आपके शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। दरअसल, हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में प्रभावी होता है। साथ ही यह अन्य बीमारियों जैसे- मस्तिष्क संबंधी चोट, हार्ट डिजीज, अस्थमा इत्यादि की परेशानियों को कम कर सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
