Aloo Bhujia Recipe: आलू भुजिया खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम को चाय के साथ छाए जाने वाला स्नैक्स, आलू भुजिया हर किसी की फेवरेट होती है। हालांकि, कई लोग बाजार की आलू भुजिया खाने से परहेज करते हैं, जिसके चलते उन्हें अपने स्वाद के साथ समझौता करना पड़ता है और वो आलू भुजिया का लुत्फ नहीं उठा पाते। हालांकि, अगर आपको ऐसी रेसिपी के बारे में पता हो, जिससे आप घर पर ही बाजार जैसी भुजिया बना सके, तो आपको अपना मन नहीं मारना पड़ेगा। तो चलिए आपको बताते हैं आलू भुजिया बनाने की आसान सी रेसिपी के बारे में, जिससे आप घर पर ही बाजार जैसी भुजिया बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं-
आलू भुजिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
उबले आलू 2
बेसन आधा कप
नमक स्वादानुसार
एक चम्मच हल्दी
जीरा पाउडर
एक चम्मच गरम मसाला
एक चम्मच चाट मसाला
एक चम्मच अमचूर पाउडर
पपरिका, तेल तलने के लिए
आलू भुजिया बनाने की विधि
आलू भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 250 ग्राम उबले आलू डालकर मैश कर लें। ध्यान रखें कि आलू बहुत बारीक और अच्छे से मैश होने चाहिए। अब इसमें बेसन, नमक, हल्दी, जीरा पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च, तेल मिलाकर अच्छे से गूंथ लें। अब इस आटे को 15 मिनट तक अलग रख दीजिए। अब आटे का एक छोटा सा हिस्सा लीजिए और इसे सेव मेकर में रख दीजिए।
अब एक भारी कढ़ाई लें और इसमें तेल गर्म करें। अब सेव मेकर को धीरे-धीरे तेल के ऊपर दबाएं। इससे जो आटा सेव मेकर में रखा गया है, उससे छोटे-छोटे सेव तेल में गिरने लगेंगे। अब सेव को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें। अब सेव को तेल से निकालकर अब्सॉर्बेंट पेपर पर रखें और ठंडा होने दें। अब आपकी आलू भुजिया तैयार हैं। अब जब मन चाहे, तब इनका स्वाद लें।ध्यान रखें की भुजिया को ठंडा होने के बाद ही एयर टाइट डिब्बे में रखें। इस नमकीन को आप कई दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं। इसके बाद इसे आप स्नैक के रूप में रोजाना खाएं। घर पर तैयार इस भुजिया के साइड-इफेक्ट्स काफी कम होंगे।
