लाइफस्टाइल

Navratri Special: साबूदाने की खिचड़ी खाकर हो गए हैं बोर तो एक चम्मच घी में बनाएं ये साबूदाने के पकौड़े

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 08:20 PM IST

Sabudane Ke Pakode: नवरात्रि के त्योहार में यदि आप साबूदाने की खिचड़ी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार साबूदाने के पकौड़े ट्राई कर सकते हैं। ये खाने में जितने टेस्टी होते हैं, बनाने में भी उतने ही आसान होते हैं।

Image

Sabudane Ke Pakode

KEY HIGHLIGHTS
  • व्रत में खाएं साबूदाने के टेस्टी पकौड़े
  • तलने के लिए सरसों के तेल का करें इस्तेमाल
  • दही या फिर गर्मा-गर्म चाय के साथ करें सर्व

Navratri 2022 Sabudane Ke Pakode: नौ दिन तक चलने वाला नवरात्रि (Navratri 2022) का पर्व शुरू हो गया है। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व में दुर्गा मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर दिन मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा के साथ-साथ हर दिन भोग लगाने के लिए भी कुछ अलग बनाया जाता है। दरअसल, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के लिए भोग भी अलग-अलग ही बनता है। ऐसे में आप भी हर दिन कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते होंगे। तो अगर आप रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। दरअसल, आप साबूदाने के पकौड़े बना सकते हैं (Sabudane Ke Pakode)। तो चलिए जानते हैं साबूदाने के पकौड़े बनाने की विधि के बारे में (Navratri Special Recipe)।

सामग्री:

· हरी मिर्च- 1 से दो

· आलू- 2 उबले आलू

· मूंगफली- 1 चौथाई कप मूंगफली

· आटा- एक बाउल कुट्टू का आटा

· सेंधा नमक- स्वादानुसार

· जीरा- आधा चम्मच

· कटा हुआ आधा टमाटर

· धनिया पत्ता- कटा हुआ

विधि

पहला स्टैप

साबूदाने के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कुट्टू का आटा, उबले और मैश किए हुए आलू, जीरा, हरी मिर्च, साबूदाने, मूंगफली, कटे हुए टमाटर, कटा हुआ धनिया पत्ता और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

दूसरा स्टैप

पकौड़े बनाने के लिए अब कढ़ाई को गैस पर रखकर गर्म करें। अब इसमें तेल को डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद अब मिक्स किए हुए स्टफ से छोटे-छोटे टुकड़ों को लेकर टिक्की बनाएं। अब इन टिक्कियों को तेल में डालकर तल लें। जब टिक्की लाल हो जाए, तब इन्हें तेल में से निकाल लें और थाली में गर्मागर्म सर्व करें। इन्हें आप चाहें तो दही के साथ या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article