Rice Kheer recipe for Raksha Bandhan: तीज त्योहारों की खुशियां चारों तरफ छाई हुई है। भाई-बहन के बीच के स्नेह भरे बंधन का जश्न मनाने वाला रक्षा बंधन का त्योहार भी बस आ ही गया है। अगर आप भी इस राखी अपने भाई के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं। तो खुद से उनके लिए कुछ पकाने से बेहतर क्या हो सकता है। देखें राखी स्पेशल लजीज चावल की खीर बनाने की विधि लिखी हुई, जिसे फॉलों कर आप घर पर ही बाहर जैसी स्वादिष्ट मिठाई बना लेंगे। देखें खीर की सामग्री से लेकर चावल की खीर बनाने तक की पूरी रेसिपी।
ये भी पढ़ें: मैसूर पाक की रेसिपी
Chawal Ki Kheer ki recipe in hindi
बताई गई रेसिपी को फॉलो कर आप मात्र 30 मिनट के अंदर अंदर करीब 4 लोगों के लिए स्वादिष्ट खीर बना लेंगे। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार खीर की सामग्री की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।
सामग्री
- फुल क्रीम दूध पांच कप
- आधा कप चावल
- आधा कप शक्कर
- दस से पंद्रह किशमिश
- चार हरी वाली इलायची
- दस से बारह कटे हुए बादाम के टुकड़े
- सबसे पहले आपको एक पैन में चावल और दूध को उबाल लेना है।
- फिर हल्की आंच पर चावल और दूध को आपको तब तक पकाना है, जब तक की चावल अच्छी तरह पक न जाएं और दूध अच्छी तरह गाढ़ा न हो जाए।
- इसके बाद आपको पैन में इलायची पाउडर, शक्कर और किशमिश ड़ालनी होगी।
- स्वादिष्ट खीर बनाने के लिए आपको लगातार खीर को चलाते रहना है। जब तक की शक्कर अच्छे से घुल न जाए।
