Mysore Pak Recipe for Raksha Bandhan: भाई-बहन के प्यार को सेलिब्रेट करने वाला रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 30 अगस्त की रात से लेकर 31 अगस्त की सुबह तक मनाया जाना है। इस राखी पर अगर आप भी अपने प्यारे भैया के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं, तो घर पर ही अपने हाथों से मिठाई बनाकर उन्हें जरूर खिलाएं। सेलेब्स स्टाइल वाले मैसूर पाक की ये रेसिपी बेशक ही आपके घर पर भी सबको खूब पसंद आएगी। देखें स्वादिष्ट लो कैलोरी मैसूर पाक बर्फी बनाने की बेहतरीन सी रेसिपी, जो झटपट बन भी जाएगी और स्वाद में भी सबको पीछे छोड़ देगी।
Mysore Pak recipe in Hindi
सामग्री
- बेसन - आधा कप ( 150 ग्राम )
- चीनी - आधा कप ( 300 ग्राम)
- देशी घी - एक कप ( 200 ग्राम)
- रिफाइन्ड तेल - एक कप ( 200 ग्राम)
- इलाइची पाउडर - एक छोटी चम्मच
- घर पर स्वादिष्ट राखी स्पेशल मैसूर पाक बनाने के लिए आपको सबसे पहले चाश्नी बनानी होगी। जिसके लिए एक बड़ी कड़ाई में शक्कर लेकर उसमें आधा कप पानी ड़ालकर अच्छे से घोल लीजिए।
- फिर बेसन को एक कटोरी में ड़ालइे और उसमें आधा तेल मिलाकर उसका भी बेहतरीन गोल तैयार कर लीजिए।
- अब एक दूसरी कड़ाई लेकर उसमें घी पिघालने के लिए रख दें और बचा हुआ तेल भी उसी में ड़ाल दें।
- साथ ही साथ चाश्नी को भी चलाते रहें। अगर आपकी चाश्नी चिपचिपी और लंबे तार जैसी हो जाए, मतलब वो तैयार है।
- फिर आपको चाश्नी में बेसन वाला घोल ड़ाल देना है। और लगाकर चलाते रहतना है।
- ध्यान रखें कि आपका बेसन कड़ाई में चिपके नहीं। इसी कड़ाई में आपको घी भी ड़ालना है और लगातार चलाते रहना है।
- जब आपका बेसन फूलने लगे और उसका रंग हल्का हल्का बदलने लगे तो इसका मतलब है कि आपको मैसूर पाक तैयार है।
- अब आपको इस गोल को किसी थाली या ट्रे में ड़ालकर जमाना है। पहले प्लेट की किनोर पर घी लगाएं, फिर गर्मा गर्म बेसन वाला घोल ड़ाल दें।
