International Cat Day 2023: बिल्ली (Cat) उन जानवरों में से है, जिसे कई इंसान काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हर साल 8 अगस्त यानी आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस (International Cat Day) मनाया जाता है। बिल्ली की देखभाल और अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से ये दिन मनाया जाता है। बिल्लियां आम तौर पर छोटी, रोएंदार, मांसाहारी स्तनधारी होती हैं, जिनके चार पैर, एक पूंछ और पंजे होते हैं। भारत में भी कई लोग अपने घर में बिल्ली पालते हैं और उन्हें काफी ज्यादा प्यार करते हैं। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस भी बिल्ली की बड़ी फैन हैं और उन्होंने घर पर बिल्ली पाली है। आज इंटरनेशलन कैट डे (International Cat Day 2023) के मौके पर हम आपको ऐसी कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस (Bollywood Actresses Cat Lovers) के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने घर पर बिल्ली पाली है और ये उन्हें काफी ज्यादा प्यार करते हैं। आप इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को एनीमल लवर्स भी कह सकते हैं।
ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं कैट लवर्स (These Bollywood Actresses are Cat Lovers)
आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बिल्लियों की बहुत बड़ी फैन है। आलिया के पास दो बिल्लियां हैं, जिसमें एक का नाम है पिका और दूसरी का नाम है शीबा।

Alia Bhatt
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी कैट लवर हैं। उनके पास भी एक सफेद बिल्ली है, जिसे वो क्वीनी कहती है।

Shilpa Shetty
जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी कैट लवर हैं। जैकलीन के पास एक प्यारी सफेद बिल्ली है, जिसका नाम मिउ मिउ है। जैकलीन ने सोशल मीडिया पर अपनी बिल्ली के साथ फोटो शेयर की थीं।
जरीन खान (Zarine Khan)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान भी कैट लवर हैं। एक बार जरीन खान ने एक बिल्ली को बचाया और उसका इलाज भी करवाया। बाद में उन्होंने उसे गोद लेते हुए उसका नाम सॉफ्टी रखा।

Zarine Khan
कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भी कैट लवर हैं। उन्होंने एक कैट को गोद लिया है, जिसका उन्होंने डोसा नाम रखा है।
