देश

Yogi Adityanath exclusive interview: राहुल गांधी BJP के लिए वरदान हैं, कांग्रेस नहीं सुधरती तो अप्रासंगिक हो जाएगी [Video]

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 12, 2023, 12:07 AM IST

Yogi Adityanath exclusive interview: उत्तर प्रदेश में निवेश की स्थिति के बारे में बात करते हुए, खास बातचीत में टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य निवेश का सबसे अच्छा गंतव्य बन गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने स्वार्थ के लिए देश को बदनाम कर रहा है।

Image

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खास बातचीत

Photo : Times Now Digital

Yogi Adityanath exclusive interview: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अडानी विवाद पर संसद को ठप करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अपने स्वार्थ के लिए देश को बदनाम कर रहा है। उन्होंने 'अमृतकाल' को तुच्छ बताने और इसे 'मित्रकाल' कहने के लिए कांग्रेस राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ से टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बीजेपी के लिए वरदान हैं, वो जो भी करते हैं बीजेपी को फायदा होता है। राहुल गांधी को खुद नहीं पता था कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा ने क्या हासिल किया। उन्होंने इस तरह के कृत्यों से सिर्फ नकारात्मकता पैदा की। अगर कांग्रेस नहीं सुधरती है, तो पार्टी अप्रासंगिक हो जाएगी।

यूपी में निवेश की स्थिति के बारे में बात करते हुए, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश का सबसे अच्छा गंतव्य बन गया है। आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश भी जलमार्ग से जुड़ गया है। राज्य निवेश के लिए एक बेहतरीन गंतव्य के रूप में उभर रहा है। योगी ने यूपी की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सपा भी कांग्रेस की तरह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि कर्ज के मामले में यूपी बेहतर स्थिति में है और राज्य में पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बावजूद, राज्य का वित्तीय प्रबंधन वास्तव में मजबूत है। किसी भी नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है। हवाई अड्डों से लेकर जलमार्गों, राजमार्गों से लेकर रोजगार तक यूपी भारत में एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में उभरा है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर Times Now के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर Times Now के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Times Now के रिपोर्टर देव कोटक पर हमले की CJP ने की निंदा, कहा-किसी को भी हिंसा नहीं करनी चाहिए

Times Now के रिपोर्टर देव कोटक पर हमले की CJP ने की निंदा, कहा-किसी को भी हिंसा नहीं करनी चाहिए