देश

बंगाल CM ममता बनर्जी के स्पेन ट्रिप में होटल के 'भारीभरकम खर्च' पर अधीर रंजन ने उठाए सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 03:56 PM IST

adhir ranjan chaudhary on mamata banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री स्पेन दौरे पर हैं,अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी के स्पेन दौरे पर सवाल उठाए हैं।

Image

अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी के स्पेन दौरे पर सवाल उठाया है

Mamata Banerjee Spain Visit: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के स्पेन दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'जानकारी है सीएम ममता वेतन नहीं लेतीं और वह अपनी किताबों और पेंटिग्स को बेचकर अपने खर्चे चलाती हैं, ऐसे में वह कैसे मैड्रिड के लग्जरी होटल में ठहर सकती हैं।' उन्होंने ममता बनर्जी से सवाल किया कि 'आप मैड्रिड के एक होटल में रहने का खर्च कैसे उठा सकते हैं, जिसकी कीमत प्रतिदिन 3 लाख है?'

उन्होंने कहा- जहां राज्य में डेंगू के मामले फैल रहे हैं वहीं इस बीच सीएम ममता बनर्जी स्पेन यात्रा कर रही हैं, उन्होंने कहा कि सीएम स्पेन जा सकती हैं लेकिन लोगों का दर्द समझने में असमर्थ हैं।

'इस विदेश दौरे पर कितना खर्च हो रहा है?

अधीर रंजन ने ममता बनर्जी के स्पेन में लग्जरी होटल में ठहरने की खबरों पर भी सवाल खड़े किए हैं, उन्होंने कहा कि 'इस विदेश दौरे पर कितना खर्च हो रहा है? कौन सा उद्योगपति यहां निवेश कर रहा है? जानना चाहते हैं कि कौन सी स्पेनिश कंपनी पश्चिम बंगाल में निवेश कर रही है?'

'वंदे भारत अपनी वास्तविक स्पीड से नहीं चलती है'

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने को लेकर अधीर रंजन ने कहा, वंदे भारत अपनी वास्तविक स्पीड से नहीं चलती है, इसका किराया सामान्य ट्रेनों से ज्यादा है.''

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article