देश

Flight Cancel: पश्चिम एशिया संकट के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ’एक्स’ पर पोस्ट किया, 'पश्चिम एशिया की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो रही है या समय-सारिणी में बदलाव किया जा रहा है।'

Image

सांकेतिक फोटो

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच परिचालन संबंधी व्यवधानों के कारण मंगलवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर कुल 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं।एक अधिकारी ने बताया कि इनमें 36 प्रस्थान उड़ानें और 44 आगमन उड़ानें शामिल हैं। एमिरेट्स समेत कुछ एयरलाइन ने पश्चिम एशिया के लिए आंशिक रूप से सेवाएं फिर शुरू कर दी हैं।उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम' पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दुबई जा रही एमिरेट्स एयरलाइन की उड़ान संख्या ईके-513 वायुक्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों के कारण राष्ट्रीय राजधानी लौट आई।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "पश्चिम एशिया की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो रही है या समय-सारिणी में बदलाव किया जा रहा है।"पिछले तीन दिन में पश्चिम एशिया संकट के चलते विभिन्न भारतीय एयरलाइन ने 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं।

इसी बीच, एअर इंडिया ने मंगलवार को दुबई से दिल्ली के लिए एक उड़ान संचालित की, जिसमें 149 यात्री सवार थे। एयरलाइन ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'हम उड़ान एआई 916डी से दुबई से आए अपने मेहमानों और चालक दल का स्वागत करते हुए खुश हैं। पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के बीच, यह किसी भारतीय एयरलाइन की पहली उड़ान है, जो आज 149 यात्रियों और चालक दल के आठ सदस्यों के साथ नयी दिल्ली पहुंची है।'

दुबई से एमिरेट्स की उड़ान ईके512 दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी

दुबई में फंसे एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के 143 कॉकपिट और केबिन क्रू सदस्य मंगलवार को एअर इंडिया की अन्य उड़ान एआई918डी से राष्ट्रीय राजधानी लौट आए।अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तड़के दुबई से एमिरेट्स की उड़ान ईके512 दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी।

मदद के लिए 'डायल' ने कई उपाय किए हैं

संकट के कारण जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हो गई हैं, उनकी मदद के लिए 'डायल' ने कई उपाय किए हैं।अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों के लिए बैठने की 400 से अधिक अतिरिक्त व्यवस्था की गई है और 'वॉशरूम' टीमों को भी बढ़ाया गया है। दो अतिरिक्त चिकित्सा दल भी तैनात किए गए हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय अड्डे पर प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानों का संचालन किया जाता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!